कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

बलिया। नरही पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राम प्रवेश पुत्र गुल्फार समेत पांच के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 376, 511, 323, 504, 506  व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें – बलिया समेत सात जिलों के डीएम हाईकोर्ट में तलब

पीड़ित पक्ष ने माननीय न्यायालय में वाद दाखिल किया था कि उक्त मनबढ़ों ने घर में घुसकर उनकी 11 वर्षीय पुत्री का कपड़ा फाड़ दिया और बलात्कार का प्रयास किया. गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय के आदेश पर नरही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें – रेवती में दुष्कर्म का विरोध करने पर गर्भवती को चाकू घोंपा

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE