Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ‘जान का खतरा’ बताया
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ‘जान का खतरा’ बताया

कहा, इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया को दे दिया है
News Desk 15 September, 2020 1 minute read

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता शिवकमार वर्मा मंटन ने बैरिया विधायक व बैरिया प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बैरिया विधायक के दबाव में बैरिया एसएचओ अपराधियों से मिलकर मेरी हत्या करा सकते हैं. इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया को दे दिया है.

मंटन ने बताया कि लगभग साढ़े तीन महीना पहले बैरिया बाजार में एक व्यक्ति द्वारा मेरे और मेरे साथ रहने वाले 14 लोगों के ऊपर 307 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत फर्जी मामला दर्ज कराया गया था. जांच में वह फर्जी पाया गया है. फर्जी मेडिकल के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि दो दिन पहले एक जमीन के विवाद में पंचायत करने गए थे. वहां बैरिया के पूर्व प्रधान सूरज पासवान के बच्चे व पत्नी भीड़ गये. बीच बचाव करने का प्रयास किया. पता चला है कि मेरे खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है. कतिपय लोगों के दबाव में कई फर्जी मुकदमा मेरे उपर कराया है. मुझे आशंका है कि ऐसे लोग अपराधियों से मिलकर मेरी हत्या करा सकते हैं.

बैरिया नगर पंचायत में सचल शौचालय व सचल विद्युत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था जल्द

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पंचायत को सचल शौचालय व सचल विद्युत ट्रांसफार्मर से लैस करने की तैयारी कर ली गई है. इससे बैरिया बाजार में इलाके से आने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी.
मंगलवार को नगर पंचायत बैरिया कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बैरिया चौकी परिसर में नगर पंचायत की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है. जिसका उपयोग दुकानदार करते हैं. लेकिन क्षेत्र से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिया पानी टंकी के पास सचल सुलभ शौचालय व स्नानघर लगाया जाएगा. इसमें तीन महिला व तीन पुरुषों के लिए एक साथ शौच की व्यवस्था होगी. लंबे समय से यह समस्या थी, जिसका समाधान हो सकेगा.

वर्मा ने कहा कि बैरिया नगर पंचायत में बिजली की अनियमित आपूर्ति वह ट्रांसफार्मरों के जलने से लोग परेशान हो जा रहे हैं. इसके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से मैंने आग्रह किया था कि 400 केवीए व 250 केवीए का दो मोबाइल ट्रांसफार्मर बैरिया नगर पंचायत को उपलब्ध कराया जाए, ताकि अगर किसी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर जलता है तो सचल ट्रांसफार्मर को लगाकर वहां की विद्युत समस्या तत्काल सुचारू कराई जाए.

उन्होने कहा कि बैरिया नगर पंचायत में लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. एक सप्ताह के भीतर बन्द पड़ी बैरिया की पानी टंकी से बैरिया के विभिन्न घरों में पेयजल आपूर्ति होगी.

जांच से डरने वाला नहीं– शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा

नगर पंचायत बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाने की नियत से सात वर्ष पुराने ग्राम पंचायत बैरिया में कराए गए विकास कार्यों की जांच बार-बार कराई जा रही है. अभी तक कुल पांच बार इसकी जांच हो चुकी है. सभी जाचों में यह स्पष्ट है कि कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में विभिन्न कार्यों की सीडीओ की अध्यक्षता में जांच हुई थी. जिसमें तकनीकी टीम के लोग भी शामिल हुए थे. उसमें 28 अगस्त 2020 को 88,300 रुपये की रिकवरी का निर्देश दिया गया था. जिसे मैंने भर दिया था. उसके बाद भी माननीय उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर जांच के लिए वर्ष 2014 से 2017 तक की प्रक्रिया पुनः कराई गई. दूसरी बार 63,000 रुपया रिकवरी कराई गई है. जिसे मैंने जमा कर दिया है. मुझे लगता है कि अब इसके बाद जांच प्रक्रिया बंद हो जानी चाहिए. मैं जांच से डरने वाला नहीं हूं, लेकिन पुराना कार्य जांच होगा तो गुणवत्ता का घटना लाजमी है. फिर भी बार-बार कुछ राजनैतिक लोग साजिश के तहत मुझे फंसाने का प्रयास करते है जो बंद होना चाहिए.

Tags: बैरिया विधायक

Post navigation

Previous: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बलिया से चलने वाली है यह क्लोन ट्रेन
Next: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बलिया में चार, यूपी में 22 की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.