Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंगलवार को बलिया में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मंगलवार को बलिया में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

जिला जेल में क्षमता से दोगुना बंदी हैं और कारागार में जलजमाव की भी समस्या है
News Desk 28 July, 2020 1 minute read

बलिया। मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितो के 11 नये मामले सामने आए हैं. इसको लेकर संक्रमित मरीजों की संख्या 1440 हो गई है.

इनमें आज मंगलवार को चार संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए. अब तक 703 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जिले कुल एक्टिव केस 721 है. होम आइसोलेशन में 242 मरीज हैं. जबकि जेल आइसोलेशन में 228 मरीज. आज जो केस मिले, उनमे तिखमपुर में एक, रामपुर महावल में एक, सीएचसी बांसडीह में एक, सहतवार में दो, बांसडीह में एक, रेवती के वार्ड नं. 4 में दो, वार्ड नं. 13 में एक और सोहांव के पलिया खास में दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं.

हालत गंभीर होने पर पांच कोरोना पॉजिटिव बंदियों को आजमगढ़ भेजा गया

जेल के अंदर मिले कोरोना पाजिटिव बंदियों में पांच की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ भेज दिया है. ये बंदी पहले से ही बीमार चल रहे थे. कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद इनकी हालत गंभीर होने लगी. इस पर जेल प्रशासन ने चिकित्सकों की सलाह पर आजमगढ़ एल-2 अस्पताल में भेज दिया है. जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि इन बंदियों आजमगढ़ भेजने के बाद उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है.

कंटेन्मेंट जोन के नवजातों का फॉलोअप फोन के जरिए

कंटेन्मेंट जोन में निवास करने वाले नवजात शिशुओं का गृह आधारित नवजात देखभाल (एचबीएनसी) फॉलोअप आशा कार्यकर्ताओं द्वारा फोन के माध्यम से किया जाएगा. यह निर्देश परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बलिया सहित प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर दिए हैं.

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र पाल ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि फोन के मध्यम से फॉलोअप में आशा स्वयं कम वजन वाले बच्चों या समय से पूर्व जन्मे बच्चों या सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से डिस्चार्ज हुए बच्चों या घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए सभी नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी. वह ही शिशु के स्वास्थ्य (खतरे के लक्षण) जैसे- सुस्ती बेहोशी, छूने पर ठंडा, गर्म, स्तनपान आदि के बारे में पूछेंगी. यदि प्रसव अस्पताल में हुआ है तो जन्म के समय बच्चे के वजन के बारे में भी पूछेंगी. इस दौरान वह माँ और परिवार को प्रसव के बाद महिला व शिशु में होने वाले खतरे के लक्षणों के बारे में बताएंगी. उनसे पूछेंगी और इस बात का आंकलन करेंगी कि नवजात को संदर्भन की जरूरत तो नहीं है. वह माँ और परिवार को केवल स्तनपान, कपड़े में लपेट कर कंगारू मदर केयर के बारे में सलाह देंगी साथ ही में वह यह भी सलाह देंगी कि यदि नवजात में किसी तरह के खतरे के लक्षण दिखें तो वह आशा और ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजर (बीसीपीएम) को सूचित करें और 102 एम्बुलेंस द्वारा वह बच्चे को संदर्भित कर आवश्यक सेवाएं दे. जिला सामुदायिक प्रक्रिया मैनेजर (डीसीपीएम) पुष्पेन्द्र सिंह शाक्य ने बताया कि नॉन कंटेन्मेंट जोन में एचबीएनसी का गृह भ्रमण आशाओं द्वारा सामजिक दूरी रखते हुए बिना स्पर्श किये हुए मास्क पहन कर एवं हाथों को उचित तरीके से साबुन व् पानी के साथ धोने से किया जाएगा. इस दौरान वह माँ और शिशु को नहीं छुएंगी. वह माँ और परिवार से ही शिशु के स्वास्थ्य (खतरे के लक्षण) जैसे- सुस्ती बेहोशी, छूने पर ठंडा, गर्म, स्तनपान आदि के बारे में पूछेंगी. साथ ही उपरोक्त बताई गयी सलाह को माँ और परिवार वालों को देंगी.

सीएचसी सुखपुरा को अस्थाई जेल में तब्दील किया जाएगा

इसी क्रम में जिले में अस्थाई जेल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुखपुरा को बनाने की हरी झंडी प्रशासन ने दे दी है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जेल स्टाफ की कमी को देखते हुए महानिरीक्षक कारागार, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर अस्थाई जेल में आवश्यक स्टाफ की तैनाती का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में शीघ्र जगह चिह्नित कर अस्थाई जेल संचालित करने के निर्देश दिए थे.

दरअसल, जिला जेल में क्षमता से अत्याधिक बंदियों के होने से काफी दिक्कत हो रही है. वहीं बंदियों व स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नए बंदियों के लिए अस्थाई जेल बनाए जाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया था. इसके लिए डीएम, एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा कारागार अधीक्षक ने सोमवार को कई स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुखपुरा को फाइनल किया गया. अब यहीं पर नए व हल्के अपराधी वाले बंदियों को कुछ सामान्य परिवर्तन के साथ रखा जाएगा.

जिलाधिकारी ने बताया कि सीएससी सुखपुरा पर अस्थायी जेल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा बल, पुलिस कांस्टेबल आदि उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन, कारागार अधीक्षक ने आंतरिक व्यवस्था के रूप में एक उप कारापाल, एक प्रभारी हेड जेल वार्डर, तीन गेटकीपर, 7 पुरुष जेल वार्डर व 3 महिला जेल वार्डर की आवश्यकता जताई. साथ ही यह भी बताया कि स्टाफ की कमी की वजह से कारागार प्रशासन की ओर से इस अस्थाई जेल के लिए कर्मियों को उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है. इसके बाद जिलाधिकारी ने महानिरीक्षक कारागार को पत्र लिख आवश्यक स्टाफ की तैनाती का अनुरोध किया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जेल में कुल 812 कैदी हैं. इसमें कुल 224 बंदी पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला भी है. इसके अलावा 4 जेल स्टाफ भी पॉजिटिव मिले हैं. पॉजिटिव मिले बंदियों को जेल के कुल आठ बैरक में से तीन बैरक को आइसोलेशन सेंटर के रूप में बनाकर रखा गया है. इसके लिए मेडिकल टीम लगाई गई हैं. गंभीर मरीजों को एल-2 व एल-3 हॉस्पिटल में भेजे जाने की पूरी व्यवस्था है. बताया कि वर्तमान में जिला जेल में क्षमता से दोगुना बंदी हैं और कारागार में जलजमाव की भी समस्या है. ऐसे में पिछले वर्ष बंदियों को अन्यत्र जिलों में भेजना पड़ा था. इस वर्ष भी जलभराव की स्थिति हो रही है जिसे पंप लगाकर निकलवाया जा रहा है.

Tags: बसंतपुर बांसडीह रामपुर महावल रेवती सहतवार सीएचसी सुखपुरा सोहांव

Post navigation

Previous: तमंचा कारतूस संग पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन में शुमार अपराधी
Next: पुलिस की गिरफ्त में आया एक और टॉप टेन में शुमार हिस्ट्रीशीटर

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.