Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गिनाई केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गिनाई केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा आने वाले दिनों में किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, जैविक खेती व जलसंरक्षण पर जोर
News Desk 16 July, 2020 1 minute read

बलिया से पंकज सिंह जुगनू

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन गुरुवार को हुआ. पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी अनिल राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. इस दौरान जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, रामजन्म भूमि का जिक्र किया. अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बहुत अल्प समय में कई ज्वलंत राष्ट्रीय समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया. राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुखता देते हुए केंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद मामलों के निस्तारण का मार्ग प्रशस्त किया.

प्रभारी मंत्री अनिल ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में देश का काफी नुकसान हुआ. जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, हमने सीना तान कर रहने की परंपरा स्थापित किया है. इस दौरान जनपद में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का जिक्र करते हुए कहा कि बचने के लिए नियमों का पालन हर स्तर पर करना होगा.

अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार ने इस वैश्विक महामारी में जो भी जरूरत का समान है, जन साधारण को मुहैया करवाया. करोड़ों नमो किट प्रवासी मजदूरों मे वितरित किया गया. प्रत्येक मजदूर के खाते में एक हजार रुपये भी भेजा जा रहा है. पूरे देश में एक राशन कार्ड प्रणाली लागू किया गया है. नवंबर तक मुफ्त मे राशन दिया जा रहा है. प्रदेश व केन्द्र सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. प्रवासी मजदूर के लिए अपने प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराने का प्रयास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे चल रहा है. किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना समय पर पहुंच रहा है. कार्ड धारकों को एक माह मे दो बार खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है, जिसमें एक बार मुफ्त भी दिया जा रहा है. जनधन खाते में पांच सौ रुपया भेजा जा रहा है, तो उज्जवला योजना के सिलेंडर के लिए उनके खाते मे पैसा भी भेजा जा रहा है.

इस दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है. गांव, गरीब व किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की है. आने वाले दिनों में किसानों की आमदनी दोगुनी होगी. इस दौरान सांसद ने जैविक खेती व जलसंरक्षण पर जोर दिया.

उधर, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि कोरोना से बचने के उपायों का जिक्र करते हुए पार्टीजनों से स्वयं नियमों का पालन करने व दूसरों को प्रेरित करने की सलाह दी. विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते कोरोना मरीजों के लिए स्थापित बसंतपुर व फेफना एल-वन अस्पतालों का हाल बेहाल है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रणजीत मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, विजय बहादुर सिंह, रामजी सिंह, महामंत्री प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ल, अरुण सिंह बण्टू, अनुभव सिंह, आशुतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजीव मोहन चौधरी, आरकेस दुबे, जय प्रकाश जयसवाल, पंकज सिंह, रत्नेश सिंह आदि मौजूद थे.

Tags: बैरिया मंत्री वाराणसी विधायक वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: बैंक से 50,000 रुपये निकाल कर बाहर निकले बुजुर्ग के झोले से पैसे नदारद
Next: सरयू की ठसक बरकरार, गांवों में पानी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.