Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, लॉकडाउन अब 21 जुलाई तक
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, लॉकडाउन अब 21 जुलाई तक

123 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या अब 190 है
News Desk 9 July, 2020 1 minute read
DM_BALLIA

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा की

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे. बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी. गुरुवार की ही राज्य में रिकॉर्ड 1248 नए मामले दर्ज हुए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 32 हजार 362 हो गई है. हालांकि राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट अन्य राज्यों के मुकाबले ठीक हैं. राज्य में फिलहाल 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या 862 है.

Uttar Pradesh Government imposes lockdown in the State from 10 pm tomorrow till 5 am on 13th July. pic.twitter.com/KISyWekCW8

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2020

बलिया में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से खलबली है. यहां कुल पॉजिटिव 315 हो गई हैं. दो लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें केवल 123 ही स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 190 है. बलिया में पिछले एक हफ्ते से लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इसी को देखते हुए तीन जुलाई से सख्ती शुरू की गई थी. अब यह सख्ती 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है.

शहर कोतवाली के उमरगंज में एक, जापलिनगंज में एक, बनकटा में एक, विजयीपुर में एक, बेदुआ में एक, एससी कालेज चौराहा में एक, लक्ष्मी मार्केट में दो, फेफना थाना के भगवानपुर में एक, दुबहर थाना के शिवपुर दियर नई बस्ती में दो, मुरली छपरा ब्लाक के सूर्यभानपुर में एक व धतुरी टोला में एक पॉजिटिव केस मिला हैं. इसके अलावा गुरुवार की शाम 32 नए और मरीज मिले हैं.

https://www.facebook.com/roshan.jaiswal.3785/videos/1605091086335440/?t=1

कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही तादाद और बलिया सिटी में 29 हॉटस्पाट के मद्देनजर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने यह फैसला किया. यह लॉकडाउन काफी सख्त होगा. शहर में पुलिस का कड़ा पहरा होगा. दोपहिया और चार पहिया निजी वाहन से शहर में निकलने पर पाबंदी होगी. आवश्यक वस्तु की दुकानें भी समय से खुलेगी, जिसकी सूची जारी होगी.

शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू होने वाली इस बन्दी के बाबत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पिछली बंदी में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति थी, लेकिन इस बार चिन्हित दुकानें ही खुलेंगी. मोहल्लावार इसकी सूची बनाई जा रही है, जो शुक्रवार को जारी की जाएगी. चिन्हित दुकानें भी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुल सकेंगी. दुकानदारों को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखना होगा.

अधिकारी-कर्मचारी भी अपने काम काज वर्क फ्रॉम होम के जरिए निबटाएंगे

जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी संस्थानों को छोड़ बाकी सभी कार्यालय बंद रहेंगे. अधिकारी-कर्मचारी भी अपने काम काज वर्क फ्रॉम होम के जरिए निबटाएंगे. बताया कि बन्दी के बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, डाक विभाग, अग्निशमन, ई-कॉमर्स, मीडिया और हाकर्स, पेट्रोल पंप, गैस सर्विस से संबंधित कार्यालय व गतिविधियां ही जारी रह सकेंगी.

प्राइवेट गाड़ियों पर भी प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन के लिए शहर व इसके आसपास का इलाका पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सार्वजनिक वाहन जैसे टैक्सी, जीप, टेंपो, ई-रिक्शा आदि तो पहले से ही बंद थे, अब व्यक्तिगत वाहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. आवश्यक सेवाओं में लगे कार्मिक भी अपनी आईडी या वाहन पास लेकर ही चल सकेंगे. एनएच के जरिए जनपद से बाहर जाने वाले वाहन ही जा सकेंगे.

कोई फालतू घूमता हुआ मिला तो उसका वाहन सीज तो होगा

जिलाधिकारी ने अपील की है कि दवा-इलाज कराने या बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. अन्यथा अब पुलिस भी सख्ती से निपटेगी. सड़क पर कोई फालतू वाहन न चले, इसके लिए पुलिस महकमे को निर्देश दे दिया गया है. प्रवर्तन कार्य तेज होगा. मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 जुर्माना लगेगा. अगर कोई फालतू घूमता हुआ मिला तो उसका वाहन सीज तो होगा ही, एफआईआर भी दर्ज होगी. शहर व इसके आसपास के प्रतिबंधित इलाके में कोई भी वाहन नहीं चलेगा.

सर्वे में 64 हजार आबादी कवर हुई

जिलाधिकारी ने कहा कि एक हफ्ते में स्थिति और गंभीर हुई है. हफ्ते दिन पहले बन्दी कर घर-घर सर्वे कराने का निर्णय महत्वपूर्ण रहा. सर्वे में मिले लक्षण व अन्य जानकारी के हिसाब से जांच हुई और पॉजिटिव केस सामने भी आए. बताया कि अब तक 64 हजार जनसंख्या कवर हुई है. एक लाख से ज्यादा लोगों को अभी आच्छादित करना है. इसीलिए इस लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई.

बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में तकलीफ की दवा लेना हो तो….

जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि मेडिकल की हर दुकानों पर एक रजिस्टर मेंटेन करना होगा. अगर कोई बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने में तकलीफ की दवा ले रहा है तो उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर उस रजिस्टर में दर्ज करेंगे. उसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट ड्रग निरीक्षक और अभिहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को देना होगा. ड्रग विभाग इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराएगा.

सुपर कंटेन्मेंट जोन के हिसाब से होगी सख्ती

डीएम ने बताया कि वर्तमान में शहर में 29 कंटेनमेंट जोन कलस्टर हैं, यानी एक जोन के कई घर में पॉजिटिव केस हैं. ऐसे में यहां सुपर कंटेन्मेंट जोन की व्यवस्था लागू होगी, जिसके अनुसार 500 मीटर की दूरी पूरी तरह सील रहेगी और उसके बाद ढाई सौ मीटर तक बफर जोन होगा. शासन की मंशा के अनुसार, इन इलाकों में सख्ती होगी.

लक्ष्य है हर घर तक सर्वे टीम पहुंचे

जिलाधिकारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है, हर घर व हर एक व्यक्ति तक हमारी सर्वे करने वाली टीम पहुंचे. जिले में कुल 835 टीमें बनी है, जिनमें 34 सिर्फ बलिया शहर में काम कर रही है. इस दौरान तीन तरह के लोगों पर टीम का विशेष फोकस है. पहला, कोई किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहा हो, दूसरा किसी को बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हों और तीसरा लम्बी बीमारी से ग्रस्त कोई है तो उन्हें चिन्हित कर अनिवार्य रूप से सैम्पलिंग करानी है. अगर कोई पॉजिटिव मिलेगा तो उसे एल-1 फैसिलिटी सेंटर में रखा जाना है. लोगों से भी अपील की है कि अपने घरों में ही रहें और सर्व टीम को सही-सही जानकारी दें.

सिर्फ 8 जुलाई को ही 150 से अधिक केस आए

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बन्दी का एकमात्र उद्देश्य हर पॉजिटिव व्यक्ति को चिन्हित कर लेना है. इसको लेकर कोई भी परेशान नहीं होगी. किसी भी सामान की कमी नहीं होगी. ऐसी व्यवस्था होगी कि आसानी से लोगों तक हर जरूरी सामान पहुंच जाएगा. बताया कि हफ्ते दिन पहले शहर में 42 केस थे, लेकिन इसमें बहुत तेजी से वृद्धि हुई. सिर्फ 8 जुलाई को ही 150 से अधिक केस आए, जो चिंता का विषय है. अब लोगों को और गंभीर होने की जरूरत है.

एल-1 फैसिलिटी सेंटर के रूप में 5 अस्पताल तैयार हैं

जिलाधिकारी ने बताया कि पर्याप्त बेड की उपलब्धता पर हमारा पहले से ही ध्यान था. एल-1 फैसिलिटी सेंटर के रूप में 5 अस्पताल तैयार हैं. वर्तमान में सीएचसी बसंतपुर और शांति मेडिकल कॉलेज में मरीज हैं और शुक्रवार से सीएससी फेफना पर भी मरीज शिफ्ट होने लगेंगे. इसके अलावा एहतियात के तौर पर राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां (कम से कम 150 की क्षमता) और निर्माणधीन सीएचसी सुखपुरा में भी हमारी तैयारी हो रही है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था को लेकर कुछ दिक्कतें थी, लेकिन साथ में भ्रांतियां भी थी. हालांकि कुछ शिकायतें सही मिली, जिसमें सुधार कर लिया गया है. डीएम ने कहा, मै खुद मरीजों से वार्ता करता रहता हूँ, फिलहाल किसी की कोई शिकायत नहीं है. प्रेसवार्ता के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौजूद थे.

Tags: लॉकडाउन

Post navigation

Previous: मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता के घर पर छापेमारी
Next: बभनौली गांव के पास खेत में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.