Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले

शनिवार को जनपद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं. जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 54 हो गई है.
News Desk 6 June, 2020 1 minute read

बलिया। शनिवार को जनपद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं. जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 54 हो गई है.

कल 11,318 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई। प्रदेश के 75 जनपदों में 3,927 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 5,908 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं: प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री अमित मोहन प्रसाद जी pic.twitter.com/9Bgw3ImBlj

— Government of UP (@UPGovt) June 6, 2020


उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कुल 52 पॉजिटिव केस थे. इनमें से चार मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है तो शेष को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में हैं. वही पहले से भर्ती 52 में से 26 की रिपोर्ट दोबारा नेगेटिव आने पर घर भेजा जा चुका है. उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है. यह जानकारी जिला कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने दी. शनिवार को मिला कोरोना पॉजिटिव केस भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी एवं मोहम्मदपुर मठिया गांव का निवासी है. इसमें भीमपुरा के मुहम्मदपुर मठिया गांव का 37 वर्षीय युवक तथा सेमरी गांव का 58 वर्षीय अधेड़ शामिल है. ये दोनों अन्य प्रांतों से लौटे हैं. रिपोर्ट आने के बाद दोनों गांवों को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों गांवों के रास्तों पर बैरकेडिंग करवा दिया है. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में अब तीन केस हो चुके है.

कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह व सूचना श्री @AwasthiAwanishK जी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद जी की प्रेसवार्ता… https://t.co/3sZuP4j9mb

— Government of UP (@UPGovt) June 6, 2020

जानिए LockDown 5.0-Unlock 2.0 में क्या क्या होगी छूट

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने की खातिर देश में लॉकडाउन में अब काफी ढील दी जा रही है. सभी जगह पर केंटेन्मेंट जोन को छोड़कर लोगों को काफी राहत मिल रही है. लॉकडाउन 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल के साथ मॉल व रेस्तरां खुलेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने इनके लिए गाइडलाइंस जारी की है. मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र कुमार तिवारी ने लॉकडाउन-5.0 के दूसरे चरण यानी आठ जून तथा बाद में मिलने वाली छूट को लेकर शनिवार को गाइडलाइन जारी की है. हर जगह के लिए अलग गाइडलाइन है.

धार्मिक स्थल में पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते

धार्मिक स्थल प्रबंधन हर जगह पर स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क कर सभी निर्देशों का पालन करेंगे. वहां पर हर गेट पर अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर और थर्मल स्कैनर रखना अनिवार्य होगा. इस दौरान जिनमें लक्षण नहीं पाया जाएगा, उसी को प्रवेश मिलेगा. यहां पर साथ ही सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 से बचने के उपायों की घोषणा की जानी चाहिए. धार्मिक स्थल में पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते. एसी चलाए जा सकते हैं, लेकिन टेम्परेचर 24 से 30 डिग्री के बीच होनी चाहिए. प्रसाद वितरण नहीं होगा. समूह गायन की जगह रिकॉर्ड बजाया जाएगा.

किसी को भी मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं

धार्मिक स्थलों पर काफी सख्त पहरा रहेगा. किसी को भी मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी धार्मिक स्थल पर प्रसाद वितरण नहीं किया जाएगा. सिर्फ पांच लोगों को ही एक साथ धार्मिक स्थल के अंदर प्रवेश मिलेगा. लोगों को वहां पर लाइन लगने के बाद भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. दो लोगों में कम से कम छह फुट की दूरी रखनी होगी. सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. जूता-चप्पल धार्मिक स्थल प्रांगण के बाहर ही उतारना होगा या बाहर खड़ी अपनी गाडिय़ों में रखना होगा. सभी जगह पर प्रबंधन को अलग प्रवेश तथा निकास द्वार की व्यवस्था करनी होगी.

शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां भी खोले जा रहे

लॉकडाउन 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेश में शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां भी खोले जा रहे हैं. शॉपिंग माल्स में बुजुर्ग के साथ बच्चों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा. इसमें हर जगह पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दौरान मास्क भी पहनना होगा. हर जगह पर सभी बिल देने में कैशलेस ट्रांजेक्शन की व्यवस्था करनी होगी. सभी जगह पर सीसीटीवी काम करने चाहिए.

थर्मल स्कैनिंग और अल्कोहल वाला सेनिटाइजर रखना अनिवार्य

सभी का थर्मल स्कैनिंग और अल्कोहल वाला सेनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा. जिनमें लक्षण नहीं है, सिर्फ उन्हीं को प्रवेश की अनुमति होगी. किसी वृद्ध, गर्भवती महिला या गंभीर बीमारी वाले कर्मचारी को काम करने के लिए नहीं बुलाया जा सकता. एस्केलेटर पर एक सीढ़ी छोड़कर ही चढ़ा जा सकता है. होटल या रेस्टोरेन्ट में भीड़ वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकते. फूड कोर्ट या रेस्टोरेन्ट में 50 फीसदी क्षमता में ही ग्राहक बैठाए जा सकते हैं. हर जगह पर डिस्पोज्बल मेन्यू रखना होगा और अच्छी क्वालिटी का नैपकिन पेपर रखना अनिवार्य है.

Tags: लॉकडाउन

Post navigation

Previous: पर्यावरण को बचाने के लिए लॉकडाउन सरीखे उपाय रामबाण
Next: बांसडीह में नायब तहसीलदार अंजू यादव ने कार्यभार संभाला

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.