Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नाबालिग संग छेड़खानी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

नाबालिग संग छेड़खानी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को खेत में शौच करने गई नाबालिग संग गाँव के ही मनचलों पर छेड़खानी का आरोप है.
News Desk 22 May, 2020 1 minute read
BANSDIH_CRIME_3

बांसडीह (बलिया) से रविशंकर पांडेय

मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को खेत में शौच करने गई नाबालिग संग गाँव के ही मनचलों पर छेड़खानी का आरोप है. कुछ तस्वीरें और वीडियों भी सोशल साइटों पर वायरल हुआ है, जिसमें दो-तीन युवक संग मारपीट और सर मुंडवाने की इलाके में चर्चा है. उधर, पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर गाँव के ही तीन युवकों के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में भेज दिया है.

मनियर थाने में दी गई तहरीर में नाबालिग पीड़िता के पिता ने लिखा है कि उनकी पुत्री खेत में शौच करने गई थी. उसे अकेला देख कर रोड पर दौड लगा रहे तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की. बच्ची के शोर गुल करने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और तीनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिए. इधर, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है.

वही आरोपी युवकों के अभिभावकों की तरफ से भी मनियर पुलिस को तहरीर दी गई है कि तीनों युवक होत फजीरे रोड पर दौड़ लगाने निकले थे. इसी दौरान एक गांव के युवकों ने उन्हें घसीट कर अपने घर लेकर चले गए. युवकों को बुरी तरह से मारा पीटा तथा बाल मुड़वा कर उन्हें अपमानित भी किया गया. आरोपी युवकों के परिजनों ने अपनी तहरीर में मारने पीटने वाले और बाल मुड़वाने वाले युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दिया है.

मनियर थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बारह हजार के इनामी को बांसडीह पुलिस ने दबोचा

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने साल भर से फरार चल रहे 12000 के इनमिया अपराधी को एक तमंचे का साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जंग बहादुर बिंद पुत्र जमुना बिंद निवासी रघुवर नगर कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर सारंगपुर चौराहे के पास से शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से एक दोनाली तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कामयाबी मिली.

पकड़ा गया अभियुक्त कोतवाली बांसडीह के मुकदमा अपराध संख्या 114 /2019 धारा 419, 420 ,467 ,468 ,471 आईपीसी एवं धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम में पिछले साल भर से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 12000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी. गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, एसआई चक्रपाणि मिश्रा, एसआई अजय कुमार यादव मय हमराह शामिल रहे.

Tags: बांसडीह मनियर सारंगपुर

Post navigation

Previous: अलविदा जुम्मे की नमाज अपने-अपने घरों में ही पढ़ने का आह्वान
Next: बलिया सिटी में ई-रिक्शा के संचालन पर लगी रोक

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.