लखनऊ स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेते सिकंदरपुर विधायक रिजवी
सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्रीय विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी के मंत्री पद के शपथ लेते ही पूरा क्षेत्र जश्न में डूब गया. एक तरफ जहां स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जम कर के आतिशबाजियां की एवं मिठाइयां बांटी व एक दूसरे को गले लगाया. वहीं दूसरी तरफ उनके गांव सिवानकला में भी पूरा गांव जश्न में डूब गया.

पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों थाप से गुंजयमान होता रहा. पार्टी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं नवोदित मंत्री जियाउद्दीन रिजवी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की. वही पूरे इलाके में भी मंत्री पद की शपथ लेते ही जश्न का दौर शुरू हुआ एवं आतिशबाजी आकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया.