Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता बंद नहीं होगी फाइल: सीएम योगी
  • ब्रेकिंग न्यूज

जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता बंद नहीं होगी फाइल: सीएम योगी

अब आप 1076 पर फोन कर हर तरह की शिकायत और अपनी समस्या बता सकते हैं
General Desk 5 July, 2019 1 minute read

अब आप 1076 पर फोन कर हर तरह की शिकायत और अपनी समस्या बता सकते हैं

लखनऊ। जनता की शिकायतें न सुनने वाले अफ़सरों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने का एलान किया है. लखनऊ में मुख्य मंत्री हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने इस फ़ैसले के बारे में बताया. योगी ने कहा कि अब अफ़सरों का एसीआर लिखते हुए भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा. ये पहला मौक़ा है जब आईएएस और आईपीएस अफ़सरों का रिपोर्ट कार्ड इस तरह से तैयार होगा. यूपी में इस तरह की शिकायतें आम हैं कि पब्लिक की अधिकारी सुनते नहीं हैं. कुछ तो ऐसे भी हैं जो सीएम के आदेश वाली फ़ाइल भी दबा देते हैं. योगी सरकार ने अब ऐसे अफ़सरों के ख़िलाफ़ अभियान चलाने का मूड बना लिया है.
योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन की शुरूआत की. अब राज्य के कोने कोने से लोगों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. अब वे अपने घर बैठे फ़ोन कर सीएम से मदद मांग सकते हैं. इससे पहले लोगों को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आना पड़ता था. कई बार भीड़ अधिक होने पर ख़ाली हाथ घर लौटना पड़ता था.
सीएम से अपनी बात कहने के लिए कई दिन लग जाते थे. लोगों को ऐसी परेशानी न हो, इसीलिए योगी सरकार ने हेल्पलाइन शुरू किया है. अब आप 1076 पर फोन कर हर तरह की शिकायत और अपनी समस्या बता सकते हैं. आपको एक शिकायत नंबर भी मिलेगा. आपके फोन करने पर क्या कार्रवाई हुई, आपको ये भी बताया जायेगा.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक शिकायत करने वाला संतुष्ट नहीं हो जाता है, तब तक फ़ाइल बंद नहीं होगी. सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की व्यवस्था है. कई बार लोग आपसी रंजिश या फिर बेवजह झूठी शिकायत कर देते हैं. ऐसे लोगों पर मुक़दमा भी हो सकता है.
मुख्य मंत्री हेल्पलाइन में शुरूआत में 5 सौ लोगों को फ़ोन सुनने के लिए रखा गया है. बाद में इसे बढ़ा कर एक हज़ार करने की तैयारी है. एक बार में 80 फ़ोन कॉल रिसीव किए जा सकते हैं. जब आप फ़ोन करेंगे तो डायल टोन के बाद योगी आदित्यनाथ का मैसेज सुनाई पड़ेगा.
मुख्य मंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जन सुनवाई पोर्टल शुरू किया था. औसतन हर दिन कम से कम 6 हज़ार शिकायतें मिलती थीं. लेकिन कई लोग अब भी कंप्यूटर पर काम नहीं कर पाते हैं. इसीलिए देहात के इलाक़ों के लोग इस सुविधा का फ़ायदा नहीं ले पाए.
यूपी का सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया था. वे नियमित रूप से डेढ़ – दो घंटे पब्लिक से मिल कर उनकी बातें सुनते रहे हैं. योगी ने पताया कि पहले साल में ही 22 लाख लोग राज्य भर से उनके पास आए थे. पुलिस थाने से लेकर तहसील और अस्पतालों की अधिकतर शिकायतें आती थीं. योगी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से उन्हें सरकारी योजनाओं से लेकर बाबुओं और अफ़सरों के भी फ़ीडबैक मिलता रहेगा.

Tags: लखनऊ सीएम हेल्पलाइन

Post navigation

Previous: गाजियाबाद में तीन बच्चों और पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, भदोही में पिता की हत्या, बेटा गंभीर
Next: आम बजट 2019 Live /हर घर को मिलेगा पानी, बिजली और गैस, अमीरों पर टैक्स

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.