Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कुलदीप नैयरः चंद्रशेखर कहां गच्चा खा गए और वीपी सिंह बाजी मार ले गए
  • ब्रेकिंग न्यूज

कुलदीप नैयरः चंद्रशेखर कहां गच्चा खा गए और वीपी सिंह बाजी मार ले गए

कुलदीप नैयर भारतीय उपमहाद्वीप की पत्रकारिता के शिखर पुरुष थे. उन्हें भरोसा था कि एक न एक दिन दक्षिण एशियाई देश अपनी अलग अलग पहचान को बरकरार रखते हुए यूरोपीय संघ की तर्ज पर साझा संघ बनाएंगे.
News Desk 23 August, 2018 1 minute read
KULDEEP_NAIYAR_3
शमा हर रंग में जलती है सहर होने तक
विजय शंकर पांडेय

कुलदीप नैयर भारतीय उपमहाद्वीप की पत्रकारिता के शिखर पुरुष थे. उन्हें भरोसा था कि एक न एक दिन दक्षिण एशियाई देश अपनी अलग अलग पहचान को बरकरार रखते हुए यूरोपीय संघ की तर्ज पर साझा संघ बनाएंगे. उनके ही शब्दों में “जिंदगी एक लगातार बहती अंतहीन नदी की तरह है, बाधाओं का सामना करती हुई, उन्हें परे धकेलती हुई और कभी कभी ऐसा न कर पाते हुए भी….. आखिर तमाशा जारी रहना चाहिए. मैं इस मामले में महान उर्दू शायर गालिब से पूरी तरह सहमत हूं – शमा हर रंग में जलती है सहर होने तक.” वे लोकतांत्रिक व मानवीय अधिकारों के लिए लड़ने वाले योद्धा के रूप में भी याद किए जाएंगे. इमरजेंसी के दौरान अपनी गिरफ्तारी को वे अपने जीवन का टर्निंग प्वाइंट मानते रहे. उन्होंने लिखा भी है कि तब व्यवस्था के प्रति आस्था को गहरा झटका लगा था. बेशक वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पहरुआ थे. उन्हें सियासी रंगमंच के पटकथा लेखन में भी महारत हासिल थी.

Sad to hear of the passing of Kuldip Nayar, veteran editor and writer, diplomat and parliamentarian, and a determined champion of democracy during the Emergency. His readers will miss him. Condolences to his family and associates #PresidentKovind

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 23, 2018

भारत के शैशवास्था से लेकर अब तक की गतिविधियों के वे चश्मीदद गवाह थे. वे उन गिने चुने पत्रकारों में शामिल थे, जिन्हें देश की नब्ज की हरकतों की भी भनक थी. लाल बहादुर शास्त्री और विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री बनने में उनकी भूमिका किसी से छुपी नहीं रही. 1956 में महबूबनगर रेल हादसे में 112 लोगों की मौत हुई थी. इस पर लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफा दे दिया. इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने स्वीकार नहीं किया. तीन महीने बाद ही अरियालूर रेल दुर्घटना में 114 लोग मारे गए. उन्होंने फिर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा स्वीकारते हुए संसद में कहा कि वह इस्तीफा इसलिए स्वीकार कर रहे हैं कि यह एक नजीर बने. इसलिए नहीं कि हादसे के लिए किसी भी रूप में शास्त्री जिम्मेदार हैं.

Kuldip Nayar was an intellectual giant of our times. Frank and fearless in his views, his work spanned across many decades. His strong stand against the Emergency, public service and commitment to a better India will always be remembered. Saddened by his demise. My condolences.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2018

अपनी आत्मकथा में नैयर ने इस बात को माना है कि न्यूज एजेंसी यूएनआई ज्वाइन करने के बाद भी वो अनौपचारिक रूप से लाल बहादुर शास्त्री को उनकी छवि मजबूत करने के बारे में सलाह देते रहते थे. नेहरू के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा था. उसी वक्त कुलदीप नैयर ने यूएनआई के जरिए यह खबर दी – पूर्व वित्त मंत्री मोरार जी देसाई प्रधानमंत्री पद की दौड में उतरने वाले पहले शख्स हैं. बगैर पोर्टफोलियो के मंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी प्रधानमंत्री पद के दूसरे उम्मीदवार माने जा रहे हैं, हालांकि वो अनिच्छुक बताए जा रहे हैं. नैयर के मुताबिक उनकी इस खबर से मोरारजी देसाई को काफी नुकसान हुआ और वे उस वक्त प्रधानमंत्री नहीं बन पाए.

इसे भी पढ़ें – वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की उम्र में निधन

Veteran journalist Kuldeep Nayyar passed away at a hospital in Delhi His cremation will take place at Lodhi Road crematorium at 1 pm today

Read @ANI Story | https://t.co/ANylZqx9Z2 pic.twitter.com/4IBbhl1SrN

— ANI Digital (@ani_digital) August 23, 2018

नैयर को माने तो लाल बहादुर शास्त्री ने उनसे कहा था कि वे उतने साधु नहीं हैं, जितना कि आप मेरे बारे में कल्पना करते हैं. कौन भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहेगा? यह बात उन्होंने तब कही थी, जब नैयर ने उनसे कहा था कि लोग यह सोचते हैं कि शास्त्री नेहरू के इतने पक्के अनुयायी हैं कि वे खुद नेहरू की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी के नाम का प्रस्ताव कर देंगे. हालांकि इस बात पर लालबहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री ने आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि उनके पिता कभी सत्ता के लिए लालायित नहीं रहे. अनिल शास्त्री का दावा था कि पुस्तक के अंशों से ऐसा लगता कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनें, जबकि सच्चाई यह है कि वे उनसे मिलने वाले और प्रधानमंत्री पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित करने वाले पहले व्यक्ति थे.

कहा जाता है कि 1989 के आम चुनाव के नतीजे आने के बाद संयुक्त मोर्चा संसदीय दल की बैठक में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने चौधरी देवीलाल का नाम नेता के तौर पर प्रस्तावित किया. चंद्रशेखर ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया और देवीलाल को नेता मनोनीत कर दिया गया. मगर ऐन मौके पर पूर्व निर्धारित योजना के तहत ड्रामा हुआ. देवीलाल धन्यवाद देने के लिए खड़े ज़रूर हुए, लेकिन सहज भाव से उन्होंने कहा, “मैं सबसे बुजुर्ग हूं, मुझे सब ताऊ कहते हैं, मुझे ताऊ बने रहना ही पसंद है और मैं ये पद विश्वनाथ प्रताप को सौंपता हूं.” राज्य सभा के उपसभापति और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश बताते हैं, “विश्वनाथ प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का काम अकेले और अकेले देवीलाल का था. क्योंकि जब चुनाव परिणाम आ गया था तो चंद्रशेखर ने कहा कि वे संसदीय दल का नेता बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में विश्वनाथ प्रताप सिंह को अपनी जीत का भरोसा नहीं रहा, उन्होंने देवीलाल के सामने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया था.” अपनी आत्मकथा में कुलदीप नैयर का दावा किया है कि वीपी सिंह के जनता दल के नेता के चुनाव के वक्त जो यह हाई वोल्टेज ट्रामा हुआ, उसकी स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी थी. बाद में वीपी सिंह ने उन्हें ब्रिटेन का उच्चायुक्त नियुक्त कर इसका इनाम भी दिया.

विनम्र श्रद्धांजलि…सादर नमन

(लेखक के फेसबुक वाल से साभार)

Tags: लालबहादुर शास्त्री वीपी सिंह हरिवंश

Post navigation

Previous: सुखपुरा के अमर शहीदों को नमन कर अगराया बलिया, बच्चों में दिखा गजब उत्साह
Next: बैरिया नगर पंचायत में नौ सड़कों के निर्माण के लिए तीन करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.