Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • इस तरफ आती तो हम भी देखते फसले बहार…..
  • जिला जवार

इस तरफ आती तो हम भी देखते फसले बहार…..

एक छंटाक भी चना व मसूर नहीं खरीदा गया बैरिया के क्रय केन्द्र पर
General Desk 27 June, 2018 1 minute read

एक छंटाक भी चना व मसूर नहीं खरीदा गया बैरिया के क्रय केन्द्र पर

बलिया के पूर्वी इलाके के किसानों के उत्पाद खरीद के लिए यह है एकमात्र क्रयकेन्द्र

गोदाम का गेंहू हटाया ही नहीं गया, खरीद कर कहां रखें सचिव

बैरिया(बलिया)। किसी कवि की रचना कि “रोज अखबारों में पढ़कर यह ख्याल आया हमें, इस तरफ आती तो हम भी देखते फसले बहार” बैरिया विधानसभा के चना व मसूर क्रय केंद्र पर चरितार्थ हो रहा है. बलिया जिले के पूर्वी हिस्से के लिए साधन सहकारी समिति बैरिया में स्थापित इकलौते चना व मसूर क्रय केंद्र पर आज तक एक छंटाक भी चना, मसूर नहीं खरीदा गया. किसान रोज यहां आकर क्रय केंद्र का चक्कर लगाते हैं. जबकि दूसरी तरफ जिलाधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी अखबारों के माध्यम से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की अलाप लगाते रहते हैं. खरीददारी के तराने गाते हैं. लेकिन सारी बातें हवा हवाई हैं.

यहां पर बैरिया में साधन सहकारी समिति के गोदाम पर खोले गए चना मसूर क्रय केंद्र का दरवाजा एक दिन के लिए भी नहीं खोला गया. क्रय केंद्र पर सचिव भी उपस्थित नहीं रहते. क्रय केंद्र के आसपास के लोगों ने बताया कि इस क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के समय किसानों से जो गेहूं खरीदा गया उसी से गोदाम फुल है. यहां और कुछ रख पाने लायक जगह नहीं है. इसलिए सचिव दिन में एक दो बार आते हैं और उस समय आए हुए किसानों से यही कहते हैं कि जब यहां के गोदाम का गेहूं बलिया चला जाएगा, गोदाम खाली हो जाएगा, तभी हम चना और मसूर की खरीद कर पाएंगे. अभी हम खरीद लें तो रखेंगे कहां? रखने का कोई जगह ही नहीं है, और ना ही सरकारी तौर पर कोई व्यवस्था दी गई है. ऐसे में किसान रोज इस उम्मीद से आते हैं कि शायद यहां के गोदाम में रखा गया गेहूं कहीं अन्यत्र भेजा गया हो तो शायद आज से खरीद होगी.
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार जिस धूम-धड़ाके के साथ किसानों को लाभ पहुंचाने की बातें, दावे के साथ कहती है. उस दावे के ढोल का पोल कुछ बैरिया साधन सहकारी समिति के चना व मसूर क्रय केंद्र जैसा ही है. लंबी लंबी बातें जितना अखबारों में अच्छी लगती हैं, उतना धरातल पर नहीं है.
बताते चलें कि जनपद ही नहीं पूर्वांचल में बलिया के पूरब जयप्रकाश नगर तक गंगा व घाघरा तटवर्ती इलाका सबसे ज्यादा मसूर की खेती करता है. जाहिर सी बात है कि यहां पर मसूर और चना का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में हुआ है. किसान मजबूरी में बाजार के दुकानदारों के यहां अपना चना व मसूर बेचने को विवश है. इलाके में इस बात की चर्चा भी जोर शोर से है कि जिलाधिकारी से वार्ता कर यहां के कतिपय बड़े किसान और बड़ी पहुंच वाले लोग पर्दे के पीछे से ही अपना मसूर व चना क्रय केंद्रों के माध्यम से जिला मुख्यालय पर ही भेज चुके हैं. जबकि यहां 5 कुंतल से लगायत सौ-दो सौ कुंतल उत्पादकों की कोई पूछ नहीं है. इस बात को तस्दीक करने के लिए साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र सचिव के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया. लेकिन उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर रहा.
इस बाबत बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह से जब यहां की स्थिति की जानकारी दी गई, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में हम अभी तुरंत जिलाधिकारी बलिया से बात करते हैं. उनसे यह कहेंगे कि साधन सहकारी समिति बैरिया के गोदाम में किसानों से खरीद कर रखे गए गेहूं को तत्काल किसी अन्यत्र सुरक्षित जगह पर रखवाने की व्यवस्था करते हुए यहां के किसानों का उत्पाद चना व मसूर तत्काल खरीदा जाए. विधायक ने कहा कि हम इस संदर्भ में तुरंत कोई न कोई व्यवस्था करा रहे हैं. जिससे हमारे किसान अपना उत्पाद क्रय केंद्र पर बेच सकें.

Tags: बेबस किसान बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह

Post navigation

Previous: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
Next: पत्नी व बच्चों को मायके भेज बखोरापुर मंदिर पर रचा ली दूसरी शादी

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.