Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • खपड़िया बाबा के आश्रम पर एक मुस्लिम समेत 92 जोड़े एक दूजे के हुए
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

खपड़िया बाबा के आश्रम पर एक मुस्लिम समेत 92 जोड़े एक दूजे के हुए

विधायक सुरेन्द्र सिंह के प्रयास से आयोजित हुआ भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम
General Desk 18 June, 2018 1 minute read

विधायक सुरेन्द्र सिंह के प्रयास से आयोजित हुआ भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम 

बैरिया(बलिया)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 92 जोड़े एक दूजे के हुए. इसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहा. इसका गवाह बना बैरिया क्षेत्र के संकीर्तननगर स्थित खपड़िया बाबा का आश्रम व वहां जुटी हजारों लोगों की अपार भीड़.

विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने कुनबे के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे. वहां दूर-दराज से पहुँचे अतिथि भी इस पवित्र धरती पर आकर मंत्रमुग्ध होते दिखे.

आश्रम के अंदर व बाहर हर जगह पुरुष-महिलाओं की भीड़ जमी रही. यह आयोजन एक भव्य मेला का स्वरूप धारण कर चुका था.

ऐसे ही अवसर मिलता रहा तो धन्य हो जाएगा जीवन

इस भव्य ऐतिहासिक आयोजन पर उत्साह से लबरेज विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन ही नही बल्कि सम्पूर्ण जीवन का सबसे सुंदर अवसर है. परमात्मा हर किसी को ऐसा अवसर दे. उन्होंने वादा किया, जल्द ही ऐसे और मौके आएंगे और इससे भी अधिक गरीब की पुत्र-पुत्रियों की शादी होंगी. सम्भवतः इतना बड़ा आयोजन होगा कि लोग जान जाएंगे कि दिल्ली में मोदी, प्रदेश में योगी तो बलिया में भी सुरेन्द्र भी किसी से कम नहीं है. विधायक ने कहा कि ऐसे पवित्र कार्य्रकम में अधिकारी के साथ हम सबका सहयोग भी जरूरी है. सरकार की नियति को धरातल पर उतारना हम सबका दायित्व है.

अपनी बेटी की शादी के लिए नही बनेगा कोई किसी का गुलाम

विधायक ने कहा कि एक गरीब अपनी बेटी की शादी के लिए किसी सामन्त का गुलाम बन जाता था. लेकिन धन्य हो प्रदेश के सीएम योगी, जिन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन पर बल दिया. नतीजा आज गरीब अपनी बेटी की शादी चिन्तामुक्त होकर कर रहा है. आश्वस्त किया कि जब तक प्रदेश में सीएम योगी है और बैरिया में विधायक सुरेन्द्र हैं, किसी गरीब को अपनी शादी की चिंता करने की जरूरत नहीं.

विधायक श्री सिंह ने उन सबको धन्यवाद दिया जिन्होंने आज इस पुनीत कार्य मे बिना मांगे 20 लाख तक का सहयोग दे दिया. कई लाख के सामान व खानपान सामग्री दे दिए. उन्होंने कहा कि फॉर्च्यूनर व हेलीकॉप्टर से गरीबो का दिल नहीं जीता जा सकता, बल्कि गरीब की पीड़ा को समझ कर उसे दूर पड़ेगा. इसके लिए हमेशा आगे रहने की बात कही.

जरूरत हो तो दें एक मात्र आवाज

विधायक ने इस मौके पर मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं से कहा कि आपने ऐसे विधायक को चुना है जिस पर आप सीना ठोक कर कह सकते हैं कि आपका नेता ना झुकता है, न बिकता है और न ही रुकता है. हर जरूरतमंद के लिए अनवरत चलने का संकल्प लेकर चलने वाला नेता आपने चुना है. दिन हो या रात, कभी भी हमारी जरूरत हो तो एक आवाज मात्र का इंतजार रहेगा.

सामुदायिक हाल व वैवाहिक भवन बनवाने की घोषणा

इस मौके पर विधायक ने खपड़िया बाबा के आश्रम पर सामुदायिक हाल व वैवाहिक भवन बनवाने की घोषणा की. कहा कि इस पवित्र आश्रम का मैं भक्त हूँ इस आश्रम में एक ऐसे सामुदायिक हाल की जरूरत है, जहां हजार लोग एक साथ बैठ सकें. इसके अलावा करीब 25 लाख की लागत से वैवाहिक भवन बनाने की घोषणा करते हुए साल भर के उसी भवन के अंदर शादी कराने को भी कहा.

हरे राम हरे राम…पर झूमी भीड़

विधायक ने इस ऐतिहासिक आयोजन की समाप्ति “हरे राम हरे राम राम राम हरे, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के गायन के साथ किया. इसमें सामने की भीड़ ने भी जमकर साथ दिया. तब तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो पूरी भीड़ खपड़िया बाबा व स्वामी हरिहरानन्द महाराज की भक्ति में डूब गया हो.

बेटी की शादी के बोझ तले नहीं दबेगा कोई गरीब: सीडीओ

सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई गरीब अपनी बेटी की शादी के बोझ तले न दबे. इसी लिए यह योजना चलाई गई. इसमें हर जरूरी सामानों के साथ शादी की सभी रश्मों को पूरा किया जा रहा है. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलना सराहनीय है. निश्चित ही सरकार की हर योजना यहाँ धरातल तक पहुंचेगी. इस ऐतिहासिक आयोजन में जी-जान लगा देने वाले समाज कल्याण अधिकारी बब्बन मौर्य ने द्वाबावासियों से वादा किया कि विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन भी आवेदकों को दो महीने के अंदर चालू करा दी जाएगी.

कभी बेटी तो कभी बेटा पक्ष की ओर से दिखे विधायक

किसी मौके पर बेटी पक्ष की ओर से, तो कभी बेटे पक्ष की ओर से भूमिका निभाते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह नजर आए. उन्होंने मंच से कहा कि हर दूल्हा दुल्हन मेरे पुत्र-पुत्री हैं. उन सभी का मैं अभिभावक हूँ, जिनके माता-पिता शादी करने में अक्षम हैं.

आपन खोरिया बहार ए सुरेन्द्र बाबा…

गायक संजय शिवम ने जब इस विवाह की पारम्परिक गीत को शुरू किया तो वहां मौजूद हर किसी में शादी समारोह का एक अलग उत्साह जग गया. इनामों की बारिश हो गई. पूरा परिसर हर्षोल्लास से चहक उठा. महिलाएं भी इस गीत को सुनने के बाद काफी खुश होती दिखीं.

ये रहे मौजूद

सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, एसडीएम अनिल चतुर्वेदी, सीओ उमेश कुमार, बीडीओ बैरिया, एसओ गगनराज सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे, महामंत्री जयप्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे. संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अमिताभ उपाध्याय ने किया.

पछतावा होगा उन जनप्रतिनिधियों को जो इस अवसर पर किन्ही वजहों से उपस्थित नहीं हो पाए

खपड़िया बाबा आश्रम पर सामूहिक विवाह के इस आयोजन में उमड़े जन सैलाब में इस बात की चर्चा खास रही कि जिले के जो भी अधिकारी या फिर जनप्रतिनिधि इस मांगलिक बेला पर किन्ही कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए उन्हे पश्चाताप तो बना ही रहेगा.

Tags: बैरिया सामूहिक विवाह

Post navigation

Previous: आग से चार परिवारों के आशियाने खाक, कुछ भी नहीं बचा, सब जल कर राख हो गया
Next: पांच चक्र की वार्ता के बाद एसडीएम के लिखित आश्वासन पर माने अनशनकारी

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.