Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया-गाजीपुर के बीच नये हाल्ट स्टेशन फतेहपुर अटवा का उद्घाटन
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया-गाजीपुर के बीच नये हाल्ट स्टेशन फतेहपुर अटवा का उद्घाटन

News Desk 4 March, 2018 1 minute read
MANOJ_SINHA_7

वाराणसी। रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार मनोज सिन्हा ने 04 मार्च, 2018 को फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में छपरा-औंड़िहार रेल खण्ड पर गाजीपुर सिटी-शाहबाज कुली स्टेशनों के मध्य नये हाल्ट स्टेशन फतेहपुर अटवा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर समारोह में विधायक डॉ. संगीता बलवंत , अलका राय, केदार नाथ सिंह, चेतनारायण सिंह एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि गण, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल, मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी एसके झा सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही. 

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय जनता और समारोह में उपस्थित सभी को सामाजिक समरसता के पर्व होली के सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के छपरा – औड़िहार रेल खंड पर गाजीपुर एवं शहबाजकुली स्टेशनों के माध्य नए हॉल्ट स्टेशन फतेहपुर अटवा के उद्घाटन के अवसर पर आप सभी बीच आकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है. इस कार्य का शिलान्यास मैंने 25 मई 2017 को किया था. फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उत्कृष्ट ढंग से करने के लिए मैं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं उनकी टीम को बधाई देता हूँ. यहाँ हॉल्ट प्रारम्भ हो जाने से कठवां मोड़, हैंसी, महेशपुर, सदिकपुर, सुसुण्डी, लखीमपुर, खालिसपुर, शक्करपुर, नोनहरा, नगवां एवं चौरहीं आदि गाँवों के लगभग 25 हजार आबादी को ट्रेन पकड़ने के लिए गाजीपुर घाट, गाजीपुर सिटी या शहबाजकुली स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा तथा यहां पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी. इस हॉल्ट स्टेशन पर मानक के अनुसार यात्री सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं. आप सभी को पता है कि पहले मीटर गेज के समय यहां पर हॉल्ट स्टेशन था जिसे आमान परिवर्तन के दौरान समाप्त कर दिया गया था. क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए हमने इसे पुनः बनाने का वादा किया था, जो आज पूरा हुआ. अभी इस हॉल्ट स्टेशन पर तीन जोड़ी गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया है.
सिन्हा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए भारतीय रेल की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाय, जिसके अंतर्गत बड़े पैमाने पर आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, नई रेल लाइन, विद्युतीकरण, कारखानों की स्थापना आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जा रहे हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यह कार्य पूरी तेजी से हो रहा है. अभी कुछ हे दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत 116. 95 किमी लम्बे भटनी – औड़िहार रेल खंड के विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की गई है. यह परियोजना रु 13000.09 करोड़ के लागत से वर्ष 2021-22 तक पूरा होने की सम्भावना है. औड़िहार -जौनपुर ,फेफना -इंदारा ,मऊ -शाहगंज रेल खंडों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का चल रहा है. छपरा से इलाहाबाद तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है. इसमें से औड़िहार से सारनाथ तक का दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चूका है. 

इसी प्रकार इंदरा – दोहरीघाट आमान परिवर्तन का कार्य भी तेजी से चल रहा है. औड़िहार में डेमू शेड की स्थापना के कार्य के साथ ही ताड़ीघाट – गाजीपुर -मऊ नई रेल लाइन एवं गंगा नदी पर रेल सह सड़क पल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे रिकार्ड समय साढ़े तीन वर्षों में पूर्ण कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल द्वारा देश के सभी स्टेशनों का विकास किया जा रहा है. मुख्य स्टेशनों के अतिरिक्त अब ग्रामीण स्टेशनों पर भी वाई-फाई सेवा प्रदान किये जाने का प्रबंध किया जा रहा है. विकास कार्यों के लिए रेल मंत्रालय द्वारा पर्याप्त धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने उक्त हॉल्ट स्टेशन के निर्माण में अथक परिश्रम करने वाले क्षेत्रीय कार्यकर्ता धनेश्वर बिन्द को भी सम्मानित किया. 

इस अवसर पर महाप्रबंधक ,पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस हाॅल्ट स्टेशन के बनने से इसके आस-पास के गांवों का रेल प्रणाली से सीधा जुड़ाव होगा तथा यहां के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी. फतेहपुर अटवा हाॅल्ट का निर्माण रू0 58.67 लाख की अनुमानित लागत से किया गया है. यहां पर 225X 7.5 मीटर लम्बा मीडियम लेबल का प्लेटफार्म बनाया गया है, जिसकी सतह सीमेण्ट कंक्रीट की है. यात्रियों की णसुविधा के लिये टिकट बुकिंग कार्यालय के साथ ही कम लागत वाले 04 यात्री छाजन तथा पीने के पानी की सुविधा के लियेे दो हैण्ड पम्प आदि सुविधायें उपलब्ध करायी गयी है. फतेहपुर हटवा हाॅल्ट स्टेशन पर तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया है.

मंडल रेल प्रबंधक / वाराणसी एस के झा ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्य जन संपर्क अधिकारी /गोरखपुर संजय यादव ने समारोह का कुशल संचालन किया.

Tags: मंत्री मनोज सिन्हा रेल शाहबाज कुली हाल्ट स्टेशन

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में ग्रापए की कार्यकारिणी गठित
Next: विज्ञापन की दुनिया में धूम मचाने को बेताब है राबर्ट्सगंज की बिटिया

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.