Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • ​नोडल अधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
  • जिला जवार

​नोडल अधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

प्रदेश के सहकारिता एवं निबंधन आयुक्त व शासन द्वारा जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी अजय चौहान ने सोमवार की देर शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की.
General Desk 24 October, 2017
ballia_uni-baithak-one


बलिया ।
प्रदेश के सहकारिता एवं निबंधन आयुक्त व शासन द्वारा जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी अजय चौहान ने सोमवार की देर शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने किसी भी घटना पर सख्ती से कार्रवाई करने, अवैध शराब व खनन पर रोकथाम के अलावा जनशिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण पर विशेष जोर दिया.

बैठक की शुरूआत में ही नोडल अधिकारी श्री चौहान ने विगत दिनों हुई घटनाओं में क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे में पूछा. पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रयास हो कि कहीं कोई घटना नही हो. दुर्भाग्य से कोई घटना हो भी जाए तो वहां सख्ती से कार्रवाई कर तत्काल काबू में करें. नगर निकाय चुनाव को देखते हुए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहों पर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. नोडल अधिकारी की पूछताछ में अवैध शराब पर रोकथाम के लिए हो रही कार्रवाई के बावत एसपी अनिल कुमार ने जानकारी दी.


जनशिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर
नोडल अधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण पर सरकार का विशेष जोर है. सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि शिकायतों का निस्तारण सही हो और शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट रहे. शासन की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हर माह जनशिकायतों की रैण्डम चेकिंग कर रहे हैं. ऐेसे में कभी बलिया उनके लपेटे में न आए, इसलिए निस्तारण गुणवत्तापरक हो.

शिकायत आने पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाएं और वहां की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करके ही निस्ता​रित करें. बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्टेट मनोज पांडेय समेत समस्त एसडीएम व सीओ मौजूद थे.

कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की 

नोडल अधिकारी ने लॉ एण्ड आॅर्डर की बैठक में अपराध की समीक्षा की. सितम्बर महीने से अब तक कहां कौन सी बड़ी घटना हुई और उसमें क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे में पूछताछ की. एसपी अनिल कुमार ने बताया कि सितम्बर महीने से अब तक कोई हत्या या बड़े अपराध नही हुए हैं. लूट आदि के अधिकतर मामलों का निपटाया जा चुका है. नोडल अधिकारी ने इस पर संतोष जताया. लेकिन हर छोटी घटनाओं को गम्भीरता से लिये जाने की जरूरत बताई.

विकास कार्यों की समीक्षा की नोडल अधिकारी अजय चौहान ने मंगलवार को कलेक्टेट सभागार में विकास से जुड़े अधिकारियों साथ बैठक कर विभागीय प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने एक—एक अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के बारे में पूछताछ की. इस दौरान अधिकांश अधिकारियों से कार्य व जवाब से नोडल अधिकारी असंतुष्ट दिखे और सुधार की कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि विभाग में जिनके जो ​दायित्व हैं, उसका निर्वहन ठीक ढ़ंग से करें।

समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति आवेदनों पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली. सही जानकारी नही दे पाने पर नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी दी. दिव्यांग पेंशन स्वीकृति में देरी पर भी नाराजगी जताते हुए ​दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय पर भी नाराज हुए. जिलाधिकारी व सीडीओ से कहा कि दिव्यांग पेंशन के लिए आए आवेदनों में कुछ की रैण्डम चेकिंग कर लें. देरी पर प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निर्धारित समय से ज्यादा देर होने पर निलंबन की भी कार्रवाई की बात कही. साफ किया कि दिव्यांग व्यक्ति को लाभ देने में देरी कत्तई क्षम्य लायक नहीं है। महिला कल्याण विभाग के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके टेस्ट किया कि रिस्पांस मिल रहा है या नहीं। मनरेगा कार्यों के बारे में नोडल अधिकारी के सवालों का उचित जवाब नही दे पाने पर डीसी मनरेगा को भी फटकार का सामना करना पड़ा. नौरंगा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2 करोड़ से बनी सड़क बाढ़ मेें बह जाने की जानकारी दी गयी. इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल किया कि अगर 2013 में सड़क बाढ़ के पानी में बही तो सीआरएफ से धनराशि की मांग क्यों नही की गयी ?

ठेकेदार पर क्या कार्रवाई हुई ? इसके बारे में एग्रीमेंट समेत वर्षवार पूरा विवरण प्रस्तुत करने को कहा. जल निगम, पूर्ति विभाग समेत अन्य सभी विभागों से आवश्यक पूछताछ की. बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओ, निर्माण कार्यो व सोशल सेक्टर की योजनाओ के क्रियान्वयन के बारे मे जानकारी दी.सीडीओ सन्तोष कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी।मौजूद रहे.

Post navigation

Previous: ​विश्व विद्यालय के नाम होगी शहीद स्मारक ट्रस्ट की 51 एकड़ जमीन
Next: पूर्व निदेशिका स्व ममता श्रीवास्तव मदर मैम की पुण्यतिथि मनायी गयी

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.