Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ​जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद भी धड़ल्ले से चल रही शराब की दुकान
  • Uncategorised

​जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद भी धड़ल्ले से चल रही शराब की दुकान

जिलाधिकारी का आदेश ठेंगे पर
General Desk 1 September, 2017 1 minute read
BAIRIYA_SHARAB_1

दुकान बंद कराने के लिए चार बार सैकड़ों महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन 

उठ रहे सवाल आखिर इन दुकानों के पीठ पर कौन है वह मजबूत हाथ जो डीएम व सांसद के निर्देशों पर भारी है

बैरिया (बलिया)। जिलाधिकारी द्वारा लाल बालू व हाट निरीक्षक के लालगंज गोदाम पर औचक निरीक्षण व कार्यवाही की चर्चा रातो रात द्वाबा के गावों मे पहुची.  चर्चा भोजापुर गाँव मे भी होने लगी. ऐसे में उस गाँव की महिलाओं ने किसी भी तरह की कार्यवाही होने पर अविश्वास जाहिर किया. उनका मानना है कि इस निरीक्षण व कार्यवाही के आदेश के पीछे कुछ और बात हो सकती है. उनके पास अपनी बातों को सच साबित कराने के लिये तर्क भी है.  भोजापुर निवासी सुगन्ती देवी, मुन्नी देवी और कलावती देवी का कहना है कि पिछले मुख्य तहसील दिवस पर हम लोगों के धरना के समय स्वयं इसी जिलाधिकारी महोदय ने बैरिया भोजापुर मार्ग पर चलने वाली शराब की दुकानों को एक सप्ताह के अन्दर अन्यत्र हटवाने का आदेश दिया था. तब सांसद भरत सिंह ने भी हम सब की गुहार पूरी करने के लिये जिलाधिकारी से कहा था. लेकिन दो माह बीतने को आये शराब की दुकानें अभी भी वहीं चल रही हैं.  हम लोगों  की समस्या जस की तस बनी हुयी है.  वही उस आन्दोलन में शामिल चन्दा देवी, मीरा देवी का कहना था कि अगर जांच व कार्यवाही में वास्तव में  सच्चाई है तो हम लोगों के मामले मे दिया गया आदेश क्यो नहीं मान्य हुआ. सवाल उठाया कि आखिर उन दुकानों के पीछे कौन सा ऐसा मजबूत हाथ है जिसके चलते सांसद व जिलाधिकारी के निर्देशों का भी पालन नहीं हुआ.

बताते चलें कि हाइवे से 100 मीटर की परिधि मे आने वाली शराब की दुकाने उच्चतम न्यायालय के आदेश से हटाई गयी. उसी क्रम में बैरिया कस्बे की सरकारी देशी व अंग्रेज़ी शराब की दुकाने बैरिया-भोजापुर मार्ग पर चली गयी. जिस दिन दुकान वहां लगी उसी दिन वहां के लोगों ने वहां दुकान नही लगाने का यह कहते हुये विरोध किया कि यहाँ आधा दर्जन शिक्षण संस्था है. घरेलू आबादी है, कई गावों के महिलाओं का आना जाना है. तब तकरार हुयी. पुलिस पहुची और दुकानदारों की तरफ से कुछ लोगों पर मुकदमा कराकर मामले को दबा दिया गया. शराब की दुकान चलने लगी.  उधर शराब पीने आने वाले लोग राह गुजरती महिलाओं व लडकियों पर छींटाकसी करने लगे. धीरे धीरे बात फैलने लगी. ऐसे मे मई माह में  भोजपुर, लक्ष्मीपुर, सावनछपरा, बेचनछपरा आदि गाँवो की महिलायें एक जुट होकर हाथ में  डंडा व झाड़ू लेकर बैरिया में जुटी और तिराहे पर चक्का जाभ कर दी. फिर तहसील पर जाकर एसडीएम को पत्रक देकर दुकानों को हटवाने की मांग की. तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जांच कर एक सप्ताह में समाधान कर लिया जायेगा. दुकान न हटने पर पुनः महिलाएं उसी अंदाज़ मे 16 जून व फिर 28 जून को बैरिया तहसील पर धरना प्रदर्शन किया. दोनो बार वही आश्वासन. फिर मुख्य तहसील दिवस पर महिलाएं इकट्ठा होकर जिलाधिकारी का घेराव कर दी. सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान के लिये कहा. जिलाधिकारी ने वहां से दुकान शीघ्र हटाने का निर्देश दिये और दुकानदारो को एक दो सप्ताह जब तक नयी जगह तलाशने का समय लगे उस पूरे मार्ग पर पुलिस ड्यूटी लगाने का भी निर्देश दिये. बात एक दो सप्ताह की थी. दो महीने बीत गये. दो चार दिन पुलिस की ड्यूटी चली फिर वह भी समाप्त हो गयी. शराब की दुकाने उसी जगह दिशा बदल कर चल रही है. उधर गांवो की महिलाओं मे सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ा है. वह इस बार किसी निर्णायक आन्दोलन की तैयारी में है.जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति उनमें गुस्सा व अविश्वास भरता जा जा रहा है.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: शिविर लगाकर हुई जांच व उपचार, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Next: महिला रोगी से चिकित्सक ने की छेड़खानी, जुटी पब्लिक ने की कुटाई 

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.