Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • महावीरी झंडा जुलूस – सुखपुरा में तैयारी पूरी, बलिया शहर में होमवर्क शुरू
  • जिला जवार

महावीरी झंडा जुलूस – सुखपुरा में तैयारी पूरी, बलिया शहर में होमवर्क शुरू

बलिया शहर में रक्षा बंधन के दिन निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी अब अंतिम चरण में है. उधर, सुखपुरा नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार 5 अगस्त को सुनरसती स्थान के महावीर मंदिर से अपरान्ह एक बजे निकलेगा. 
General Desk 4 August, 2017 1 minute read
JHANDA_JULUS_3

बलिया/सुखपुरा। बलिया शहर में रक्षा बंधन के दिन निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी अब अंतिम चरण में है. उधर, सुखपुरा नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार 5 अगस्त को सुनरसती स्थान के महावीर मंदिर से अपरान्ह एक बजे निकलेगा.

बलिया शहर प्रतिनिधि के मुताबिक अखाड़ों संग प्रशासनिक अमला ने भी तैयारी को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है. इसके लिए विशुनीपुर मस्जिद के पास बैरिकेटिंग का काम शुक्रवार को शुरू हो गया. वहीं नगर पालिका परिषद के ईओ संतोष कुमार मिश्र ने अखाड़ों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई. कहा कि आखड़ेदारों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. विशुनीपुर व बड़ी मस्जिद के पास हो रहे बैरिकेटिंग के काम का अवलोकन किया. साथ ही वहां कार्य कर रह मजदूरों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

ईओ ने अखाड़ों के मार्गों की सफाई को लेकर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की. बताया कि अखाड़ों के साथ सफाई कर्मी तैनात रहेंगे. जो चौराहों पर गंदगी को तत्काल साफ कर देंगे ताकि पीछे से आने वाले अखाड़ों को किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं शाम को सीओ हितेंद्र कृष्ण व कोतवाल शशिमौली पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूट मार्च किया. साथ ही मार्ग पर हुए अतिक्रमण को उस दिन हटा देने का निर्देश दिया. सीओ ने बताया कि सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है. साथ ही शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इस मौके पर ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय, पंकज अंबष्ट, संजय उपाध्याय आदि साथ रहे.

इसे भी पढ़ें – चाक चौबंद सुरक्षा के बीच निकला झंडा जुलूस

​सुखपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार 5 अगस्त को सुनरसती स्थान के महावीर मंदिर से अपरान्ह एक बजे निकलेगा. इसके पूर्व पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी का पूजन किया जायेगा. पगड़ी रस्म, कलाकारों को शस्त्र प्रदान करने के उपरांत जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर निकलेगा.

समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मौके पर दो दिनों से अखंड कीर्तन चल रहा है. जिसका समापन शनिवार को सुबह होगा. जुलूस की मुकम्मल तैयारी की जा चुकी है. विमानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जुलूस मे हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा लुप्त हो रहे लोक विधा के कलाकार भी शामिल रहेंगे. जो अपनी कला का रास्ते भर प्रदर्शन करेंगे.

इसी क्रम मे थाना परिसर मे समिति के सदस्यों के साथ बैठक मे पुलिस प्रशासन ने जुलूस की सफलता के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया. शुक्रवार को मंदिर परिसर मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष के अलावा शिवशंकर, अशोक पटेल, देवमुनी, अबु हसन, राजू, सर्वदेव, पप्पू सिंह, कन्हैया सिंह, गुड्डू, विक्रम आदि मौजूद रहे.

 

Tags: महावीरी झंडा सुखपुरा

Post navigation

Previous: नीबू कबीरपुर गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक अचेत
Next: हरिपुर में वरिष्ठ नागरिक देव दुलारी देवी ने बढ़ाया एक कदम और स्वच्छता की ओर

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.