Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • फर्जी शिकायतों व प्राथमिकी के खिलाफ लामबन्द हुए प्रधान
  • Uncategorised

फर्जी शिकायतों व प्राथमिकी के खिलाफ लामबन्द हुए प्रधान

स्थानीय ब्लॉक के सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक हुई. जिसमें प्रधानों का हो रहे शोषण, फर्जी मुकदमों व फर्जी शिकायतों का मुद्दा छाया रहा. कोटवा ग्राम प्रधान जनक दुलारी देवी के परिवार के सदस्यों पर बेबुनियाद आरोप के साथ कराए गए फर्जी मुकदमे पर समस्त प्रधानों ने नाराजगी जताई
News Desk 24 April, 2017
BAIRIYA_PRADHAN_2

बैरिया (बलिया)। स्थानीय ब्लॉक के सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक हुई. जिसमें प्रधानों का हो रहे शोषण, फर्जी मुकदमों व फर्जी शिकायतों का मुद्दा छाया रहा. कोटवा ग्राम प्रधान जनक दुलारी देवी के परिवार के सदस्यों पर बेबुनियाद आरोप के साथ कराए गए फर्जी मुकदमे पर समस्त प्रधानों ने नाराजगी जताई.

इस मामले में प्रधान संगठन के सदस्यों ने अपने स्तर से जांच करके जो तथ्य सामने आता है उस तथ्य को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही. वही जांच में आई जानकारी के अनुसार प्रधानों ने पूरा विवरण लिपिबद्ध करके अपनी तीन प्रमुख मांगों के साथ उप जिलाधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी बैरिया तथा जिलाधिकारी बैरिया को भेजने का निश्चय किया. प्रधानों की तीन प्रमुख मांगों में पहली मांग प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर के प्रधानाध्यापक द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने, एक सप्ताह के अंदर अगर यह फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो सभी प्रधान सामूहिक रुप से प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कोई कार्य व खाता संचालन नहीं करने की चेतावनी दी.

प्रधानों का कहना था कि हम लोग खुद ही अपना नाम खातों से वापस ले लेंगे और खाता संचालन नहीं करेंगे. तीसरी मांग बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर की जांच कर कार्रवाई करने की थी. अगर समय रहते ऐसा नहीं होता तो दसवें दिन बैरिया प्रधान संगठन और जिला प्रधान संगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा. इसी बैठक में नारायणगढ़ गांव में कतिपय लोगों द्वारा खाद्यान्न वितरण के समय भगा दिए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के यहां की गई है. उससे प्रधानों ने फर्जी बताया. बैठक में उपस्थित प्रधानों का कहना था कि हमें और भी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अनावश्यक ढंग से लोग आरोप गढ़कर हमें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. जिसे शासन और प्रशासन गंभीरता से लें .अगर हमारे खिलाफ कोई शिकायत आ रही है तो पहले उसकी जांच कर ली जाए. हमें भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए. बैरिया प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता व हरेराम यादव के संचालन में चली इस बैठक में उपेंद्र यादव, विजय कुमार, कृष्ण कुमार यादव, रितु सिंह, बृजेश सिंह, मनोज प्रधान, सुशील कुमार मिश्र, मायादेवी, विजयकांत पांडे, अरूण प्रसाद, रूबी देवी, राजेश यादव, रामजी यादव आदि डेढ दर्जन प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक के बाद सभी प्रधान सामूहिक रुप से बैरिया तहसील पर जाकर उप जिलाधिकारी से मिले और अपनी जांच रिपोर्ट तथा मांग पत्र उन्हें सौंपकर तत्काल मुकदमा वापसी, जांच एवं कार्यवाही की मांग की. उप जिलाधिकारी ने प्रधानों को न्याय पूर्ण कार्य कराने का भरोसा दिया.

Tags: बैजनाथपुर बैरिया

Post navigation

Previous: यादगार पल जो लोगो की जुबां पर आया
Next: जिलाधिकारी ने पीएचसी चिलकहर का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.