Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डिजी धन मेले में भीम-आधार ऐप रहा आकर्षण का केंद्र
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डिजी धन मेले में भीम-आधार ऐप रहा आकर्षण का केंद्र

बाबा साहब की 126वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के पास डिजी-धन मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में डिजिटल व्यवस्थाओं से जुड़ी तथा कैशलेस सम्बंधी जानकारियां दी गयी.
News Desk 14 April, 2017 1 minute read
BHIM_APP_3

बलिया। बाबा साहब की 126वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के पास डिजी-धन मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में डिजिटल व्यवस्थाओं से जुड़ी तथा कैशलेस सम्बंधी जानकारियां दी गयी. भीम-आधार ऐप से जरिये मात्र फिंगर प्रिंट से पैसे से लेन-देन पर विशेष जोर रहा. मेले में सांसद, विधायक समेत सभी सरकारी अधिकारी मौजूद रहे. मेले में ही आयोजित गोष्ठी में अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर सभी ने प्रकाश डाला.

डिजी-धन मेला का उद्घाटन सांसद भरत सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सांसद ने कहा कि सरकार का पूरा जोर है कि डिजिटली व्यवस्था में सब ढ़ल जाएं. इससे जहां हर सरकारी कार्याें में पारदर्शिता आएगी. वहीं आम जनता को भी लेन देन करना आसान हो जाएगा. सांसद ने कहा बाबा साहब ने समाज के दबे कुचले लोगों का ऊपर उठाने का काम किया. आजादी के बाद देश दो टुकड़ों में बंट गया. लेकिन अगर तीसरा विभाजन नहीं हुआ तो इसका श्रेय बाबा साहब को ही जाता है.

सांसद सिंह ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के लिए काफी काम किये. उज्जवला योजना, जनधन योजना जैसी कई योजनाओं के द्वारा गरीबों को लाभ दिया. अब कैशलेस व्यवस्था लागू करने पर उनका जोर है. प्रशासन इसका खूब प्रचार प्रसार करें और गांव-गांव तक लोगों को प्रेरित करे. मेले के सफल आयोजन पर सांसद ने जिला प्रशासन को बधाई दी.

इस अवसर पर विधायक सदर आनंदस्वरूप शुक्ला ने कहा, सरकार के हर कार्याें में जनता का सहयोग मिला. लोगों ने अपील किया कि कैशलेस माध्यम का प्रयोग कर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें. विधायक बैरिया सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि कैशलेस या डिजिटल व्यवस्था जितनी जरूरी है, उससे भी जरूरी ये है कि इसे संचालित कराने वाले कार्य में पवित्रता, पारदर्शिता, गतिशीलता बनायें रखें. यही देश को आगे बढ़ाने का शक्तिशाली माध्यम है. यह भी कहा कि सत्ता व समाज का प्रतिनिधि पवित्र हो जाए तो देश को चमकता चांद बनते देर नहीं लगेगी. सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि गरीब तबके के लोगों तक न्याय पहुंचाने में बाबा साहब की ही महत्वपूर्ण भूमिका है. यादव ने भी डिजिटल दुनिया में आसानी से लेन देन के लिए भीम-आधार ऐप के प्रयोग को प्रेरित किया.

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि भीम-आधार ऐप ट्रांजेक्शन का सबसे आसान व सुरक्षित तरीका है. इससे निश्चित रूप से छात्रवृत्ति, पेंशन जैसे कार्याें में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि अम्बेडकर ने शिक्षित, संगठित व संघर्ष के प्रति लोगो को प्रेरित किया. लेकिन शिक्षा पर उनका विशेष जोर रहा. बाबा साहब से प्रेरणा लेते हुए सबको डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने का आह्वान किया. गोष्ठी में श्रीराम प्रसाद ने बाबा साहब व डिजिटल पेमेंट पर आधारित दो गीत प्रस्तुत किये. इस अवसर पर एसपी आरपी सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, सीआरओ बी राम, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे.

डिजी-धन मेले में दर्जनों स्टालों के माध्यम से दी गयी जानकारी, सांसद व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

डिजी-धन मेले में सरकारी विभाग, बैंक सहित लिमिटेड कम्पनियों ने स्टाॅल लगाकर लोगों को कैशलेस व्यवस्था से जुड़ी विभागीय जानकारी दी. इसका निरीक्षण सांसद भरत सिंह, विधायक गण व जिलाधिकारी ने किया. बैंक वालों ने भीम-आधार ऐप के फायदों के बारे में बताया. सांसद व अधिकारियों के सामने ही फिंगर प्रिंट के जरिये पैसा निकालकर व जमा कराकर दिखाया. इस आसान व सुरक्षित प्रक्रिया से सभी प्रभावित दिखे. मेले में इस पर लोगों का विशेष ध्यान रहा.

कृषि विभाग ने डीबीटी के माध्यम से अनुदान का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की जानकारी दी. जिला पूर्ति विभाग ने बताया कि किस तरह अब कैशलेस खाद्यान्न लोगों को मिलेगा. नगरपालिका ने भी ई-पेमेंट के जरिये टैक्स वसूली व स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय के लिए धन देने की जानकारी दी. पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण व विकलांग कल्याण विभाग ने आॅनलाईन पेंशन या छात्रवृत्ति पाने के बारे में बताया. प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि के बारे में लोगों ने जानकारी हासिल की.

भीम-आधार ऐप के फायदे

जिलाधिकारी के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिजात सिंह ने बताया कि भीम-आधार ऐप के लॉन्च होने के बाद आपको कार्ड, मोबाइल, इंटरनेट कनेक्शन और तमाम पासवर्ड के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी. यानि आप सिर्फ अंगूठा लगाकर किसी भी प्रकार का भुगतान कर सकेंगे. वैसे तो भीम ऐप को दिसंबर में ही पीएम मोदी ने लॉन्च किया था, लेकिन उसमें आधार पेमेंट की सुविधा नहीं थी. शुक्रवार को भीम-आधार ऐप भी लांच हो गया जिससे हम अंगूठा लगाकर पेमेंट कर सकेंगे. इस प्रकार यह सबसे सुरक्षित और आसान लेन देन का तरीका है.

पीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

डिजी-धन मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोगों ने देखा. इसके लिए सभागार के अंदर बकायदा बड़ा प्रोजेक्टर तथा बाहर दो एलईडी टीवी लगायी गयी थी. मेगा लकी ड्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने लकी विजेताओं को पुरस्कृत किया. इससे देखने वाले लोगों मे निश्चित ही कैशलेस लेनदेन के प्रति जागरूकता आई. इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित रहे.

Tags: भरत सिंह विधायक संजय यादव सांसद सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: व्यवसायी से बैग छीनने में नाकाम बदमाश हवाई फायरिंग करते भागे
Next: रसड़ा में बोलेरो की चपेट में आया बाइक सवार युवक घायल

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.