Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आएं सपा-बसपा-कांग्रेस
  • Uncategorised

ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आएं सपा-बसपा-कांग्रेस

सपा-बसपा-कांग्रेस को ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आ जाना चाहिए. पिछले चार दिनों में मैंने करीब तीन दर्जन विधानसभाओं के वोटिंग पैटर्न, सपा-बसपा-भाजपा को मिले पोस्टल बैलेट देखने के बाद दावे के साथ कह सकता हूँ कि ईवीएम से कहीं कोई छेड़छाड़ नहीं लगती है.
News Desk 16 March, 2017 1 minute read
BALLI_COUNTING_1

योगेश यादव

सपा-बसपा-कांग्रेस को ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आ जाना चाहिए. पिछले चार दिनों में मैंने करीब तीन दर्जन विधानसभाओं के वोटिंग पैटर्न, सपा-बसपा-भाजपा को मिले पोस्टल बैलेट देखने के बाद दावे के साथ कह सकता हूं कि ईवीएम से कहीं कोई छेड़छाड़ नहीं लगती है.

यह सही है कि पोस्टल बैलेट में पहले स्थान पर सपा, दूसरे पर बसपा और तीसरे पर बीजेपी है. लेकिन यह भी सच है कि पोस्टल बैलेट सरकारी कर्मचारी देते हैं. और कर्मचारी किसी बड़े बदलाव के पक्ष में कभी नहीं रहते. इसलिए पोस्टल बैलेट को ट्रेंड नहीं माना जाना चाहिए.

अब वोटिंग की बात….सपा आज तक कभी भी 29 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर सकी. इसमें 22 प्रतिशत ही स्थायी वोट हैं. इस बार भी 75 प्रतिशत यानी करीब 300 सीटों पर लड़ने के बाद उसे करीब 22 प्रतिशत वोट मिलेय. अगर वह सभी सीटों पर लड़ती तो फिर से 29 या 30 प्रतिशत वोट होते. इसी तरह बसपा के पास भी स्थाई वोट हमेशा 20 से 22 प्रतिशत रहे हैं और इस बार भी उसके पर इतने ही हैं. कांग्रेस को छह से 9 प्रतिशत ही पिछले कुछ चुनावों में वोट मिलते रहे और इस बार भी इतने ही हैं.

मतलब सपा के 22 बसपा के 22 और कांग्रेस के 6 यानी 50 प्रतिशत वोटों के बाद बिखरे 50 प्रतिशत वोटों को सहेजने में बीजेपी ने जोर लगाया और दस प्रतिशत कम ही सही करीब 40 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो गई. अब सवाल यह उठता है कि बीजेपी ने इन वोटों को सहेजा कैसे? और इसने जीत दिलाने में कितनी बड़ी भूमिका निभाई? मुझे लगता है इसमें तीन फैक्टरों ने काम किया.

पहला फैक्टर…यादव और मुस्लिमों के खिलाफ ध्रुवीकरण…पूरे चुनाव बीजेपी की ओर से लोगों को यह बताने की कोशिश की गई कि सपा सरकार ने केवल यादवों और मुस्लिमों के लिए काम किया. नौकरियां ही नहीं, सरकारी लाभ भी इन्हीं दोनों को दिया गया. लैपटॉप, कन्या विद्याधन, पेंशन आदि के लाभ केवल यादवों को दिए गए. आरक्षण के नियमों ने बीजेपी के आरोपों को बल दिया.

दूसरा…राजभर और पटेल वोटों के लिए समझौता…जिस तरह यादवों का वोट सपा, जाटवों का वोट मायावती के साथ जाता है, उसी तरह पटेल वोट अपना दल और राजभर वोट भासपा के साथ जाता रहा है. कानपुर से बलिया तक की करीब डेढ़ सौ सीटों पर पटेल और राजभर वोट भी उसी तरह निर्णायक हैं, जिस तरह यादव और मुस्लिम. बीजेपी ने इन दोनों दलों से समझौता किया और पिछड़े वर्ग की तीन सबसे बड़ी जातियों में से दो पटेल और राजभर को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो गई.

तीसरा…..और सबसे अहम फैक्टर नोटबंदी…यादव, पटेल, राजभर और जाटव को तो पता था कि उन्हें किसे वोट देना है और उन्होंने दिया भी उधर ही. लेकिन अन्य जातियों पर इस नोटबंदी ने गजब का प्रभाव डाला. इस प्रभाव का पता मुझे दिसंबर में ही लग गया था. हमारे दफ्तर में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर Suresh Pal की बहन की शादी थी. अचानक नोटबंदी से उसके पैसे फंस गए. बैंक से एक मुश्त पैसा निकल नहीं पा रहा था और घर पर रखा पैसा अब केवल बैंक में जमा हो सकता था. किसी तरह पैसे का इंतज़ाम करने और शादी से निपटने के बाद एक दिन चुनाव की चर्चा हो रही थी और सुरेश पाल ने कहा कि इस बार मेरा वोट तो बीजेपी को जायेगा. मैंने आश्चर्य से पूछा क्यों? तो उसने कहा कि नोटबंदी से जब मुझ जैसे व्यक्ति की नींद उड़ गई तो जिनके पास करोड़ों होगा, उनके साथ क्या हुआ होगा? उसकी बातों से साफ लग रहा था कि वो क्या-क्या सोच रहा है. वो जो-जो सोच रहा था, सही सोच रहा था या गलत? उस पर बहस हो सकती है, लेकिन उस फैक्टर ने चुनाव में काम तो किया.

मेरा निष्कर्ष ख़त्म….अब निवेदन

अब जबकि बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत हुई है. अगले तीन-चार दिनों में बीजेपी की सरकार भी बन जायेगी. हम चाहेंगे कि जो भी मुख्यमंत्री बने, वह अपने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों को गंभीरता से ले और इस बात की जांच कराये कि क्या यादवों को लैपटॉप, कन्याविद्याधन, पेंशन या नौकरियों में फायदा पहुंचाया गया है? अगर फायदा पहुंचाया गया है तो जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. क्योंकि ये आरोप केवल सपा पर या सपा सरकार पर या अखिलेश यादव पर नहीं लगे हैं. यह आरोप यादवों पर लगे हैं. जिन यादवों को अपनी योग्यता पर लैपटॉप या कन्याविद्याधन मिला या नौकरी मिली, उन्हें इन आरोपों के बाद जरूर हिकारत की नजरों से देखा जा रहा होगा. अगर कहीं भी नियमों का पालन किये बगैर जाति के आधार पर फायदा पहुंचाया गया है तो कार्रवाई होनी चाहिए.

(युवा पत्रकार के फेसबुक वाल से)

Tags: विधानसभा वोटिंग

Post navigation

Previous: 16-03-2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में
Next: स्कार्पियो की चपेट में आऩे से छह टेंपो सवार जख्मी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.