Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सेमरा के कटान पीड़ित ‘नोटा’ से राजनेताओं का जवाब देने के मूड में
  • Uncategorised

सेमरा के कटान पीड़ित ‘नोटा’ से राजनेताओं का जवाब देने के मूड में

एक बार वोट पाकर सदन तक पहुंचने वाले नेता 5 साल तक किस तरह से आमजन के दर्द को भूल जाता है और अगर इस बीच याद भी आता है तो विकास कुछ ऐसा करता है कि वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है.
News Desk 15 February, 2017 1 minute read
GZP_SEMRA

गाजीपुर से विकास राय 

एक बार वोट पाकर सदन तक पहुंचने वाले नेता 5 साल तक किस तरह से आमजन के दर्द को भूल जाता है और अगर इस बीच याद भी आता है तो विकास कुछ ऐसा करता है कि वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है. कुछ ऐसा ही दर्द जनपद गाजीपुर के सेमरा गांव का है. जहां पर 2013 से लोग गंगा के कटान से पीड़ित हैं इस पीड़ा में एक दो परिवार नहीं, बल्कि अब तक 500 से ऊपर परिवार पीड़ित होकर विस्थापितों का जीवन जी रहे हैं. इन लोगों की सुध अब तक किसी ने नही ली.

सपा शासन में इनके राहत के लिए 23 करोड आया. काम भी हुआ. लेकिन वह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया. लेकिन कटान अब तक नहीं रूका. इसलिए ग्रामीणों ने इस बार के चुनाव में अपने दर्द का जवाब नोटा से देने का मन बनाया है. जनपद गाजीपुर का मुहम्मदाबाद तहसील का गांव है सेमरा. यह गांव आज गंगा के कोप का भाजन बन रहा है. गंगा का गुस्सा इन लोगों को एक दो साल से नहीं, बल्कि पिछले 2013 से झेलना पड रहा है. इस गांव की अब तक हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि और लगभग 500 से ऊपर आवासीय मकान गंगा का भेट चढ चुका है. लेकिन इनका दर्द कोई सुनने वाला नही हैं.

पिछले दिनो बलिया के तत्कालीन सांसद के प्रयास से कटान को रोकने के लिए आइ्रआईटी रूडकी के प्रस्ताव पर 23 करोड़ का बजट प्रदेश सरकार ने रिलीज किया. उस बजट से जब काम हुआ, तब लोगों को उम्मीद जगी कि अब उनका बचा हुआ बच जायेगा, लेकिन ऐसा नही हुआ. बल्कि 23 करोड की लागत से बनने वाला कटान रोधी भी भ्रष्टाचार की भेट चढ गंगा मे विलीन होने लगा और साल 2016 मे एक बार फिर से गंगा का कटान चला, जो कई दिनों तक चला और लोगों को अपना पूरा घर तोड़ कर पलायन करना पड़ा. यह दर्द ग्रामीणो को 5 साल से सता रहा है. यह विधानसभा अंसारी बंधुओ के कब्जे में रही है. जबकि लोकसभा बलिया भरत सिंह के पाले में है. बावजूद इनके दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है. इसलिये इस बार नेताओं को इनकी औकात समझाने के लिये ग्रामीणों ने आज एक पंचायत का आयोजन किया. जिसमे सभी वर्ग के लोग शामिल थे.

गौरतलब है कि सेमरा गांव शेरपुर ग्राम सभा का एक हिस्सा है. वर्षों से यहां के निवासी कटान की दंश झेल रहे हैं. सैकड़ों परिवार आज भी आसमान के नीचे या अस्थाई शिविरों में गुजर—बसर करने को मजबूर हैं. सरकार द्वारा विस्थापन झेल रहे परिवारों के लिए तीन वर्ष के बाद भी कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया है. वहीं दूसरी तरफ चुनावी सरगर्मी बढ़ने के बाद सभी राजनीतिक दलों के लोग अपने पक्ष में वोट देने की गुहार लगा रहे हैं. इससे पूर्व भी सेमरा एक बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुका है. उस समय बहिष्कार की घोषणा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय भी सेमरा पहुंचे थे, लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने अपने बहिष्कार का निर्णय को नहीं बदला था. बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को शाम चार बजे फिर ग्रामीणों की बैठक होगी. जिसमें आगे की रणनीति को तय किया जायेगा.

इस मौके पर नर्दवेश्वर राय, बुटन यादव, प्रेमनाथ गुप्ता, मनोज राय, अशोक राय, पप्पू तिवारी, बबलू तिवारी, मुन्ना तिवारी, कन्हैया राम, जेठू राम, कुशहर राम, भुवनेश्वर राय, आलोक राय डब्बू, शैलेश राय, बंगाली राय, अजय राय, अमरेंद्र राय, मुन्ना राय, मिश्री पासवान, सुभाष तिवारी, चंद्रहास राय, सिंटू राय, अखिलेश राय, मुन्ना राम समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे.

क्या है नोटा 

किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार अगर आपको पसंद न हो तो आप क्या करते हैं? फिर भी वोट करते हैं या उसके ख़िलाफ नोटा का इस्तेमाल करते हैं. आपकी ईवीएम में NONE OF THE ABOVE, NOTA का गुलाबी बटन होता है. क्या आपने ग़लत उम्मीदवार देने के कारण किसी पार्टी के प्रति अपना विरोध जताया है. तीन साल से चुनावों में वोटिंग मशीन में नोटा का इस्तमाल हो रहा है. आम तौर पर चुनावों के दौरान मत देने के लिए तो प्रोत्साहित किया जाता है, मगर नोटा का बटन दबाने के लिए कोई नहीं करता. लेकिन इसके बाद भी नोटा लोकप्रिय होता जा रहा है. हाल के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में 8,31,835 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है. कुल मतदान का डेढ़ प्रतिशत मतदान नोटा के ज़रिए हुआ है.

Tags: विधानसभा सेमरी

Post navigation

Previous: बिल्थरारोड – वे चुनावी वादे जो भूला दिए गए
Next: दो माह बाद सऊदी अरब से घर पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम  

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.