Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • हफ्ते भर प्यार के रंग में डूबी रहेगी दुनिया
  • Uncategorised

हफ्ते भर प्यार के रंग में डूबी रहेगी दुनिया

वेलेंटाइन-डे या वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुजरा मंगलवार बेहद खास रहा. रोज डे के बाद आज है प्रपोज डे. बलिया लाइव की तरफ से विकास राय अपने खास अंदाज में प्रपोज कर रहे हैं कुछ विशेष
News Desk 8 February, 2017 1 minute read
VELENTINE_ROSE-

वेलेंटाइन-डे या वीक का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुजरा मंगलवार बेहद खास रहा. रोज डे के बाद आज है प्रपोज डे. बलिया लाइव की तरफ से विकास राय अपने खास अंदाज में प्रपोज कर रहे हैं कुछ विशेष

सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत हुई. इसके बाद सप्ताह भर तक चलने वाले इस आयोजन में हर दिन किसी न किसी बहाने से युवक और युवतियों के बीच दिल से दिल की बात भी होगी. हर कोई गिफ्ट के जरिए इस वीक को यादगार बनाने की कोशिश में है. वेलेंटाइन डे हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले रोज डे से होती है. हर जनरल स्टोर, स्टेशनरी की दुकानों पर इस समय नव वर्ष के बाद एक से बढकर एक कार्ड एवं गिफ्ट आइटम वेलेंटाइन डे के लिए उपलब्ध हो गये हैं.

वैलेन्टाइन डे की शुरुआत 7 फरवरी से होकर 14 फरवरी तक मनाया जाता है. पूरे सप्ताह को अलग अलग नाम दिया गए हैं. शहरों से चलता हुआ यह वेलेंटाइन भी अब गांव देहात तक पहुंच गया है. इस पर्व की उत्पत्ति भी सन्त वेलेंटाइन की याद से जुडी है.शहरो में तो बहुतायत संख्या में लोग इस पर्व को मनाने लगे है. वैसे वेलेन्टाइन विश्व के कोने कोने में मनाया जाने वाला एक पर्व बन गया है. भारत में शिव सेना द्वारा शुरू से इस पर्व का बिरोध किया जाता रहा है, परन्तु वेलेंटाइन का प्रभाव हर साल बढता ही नजर आता है. इसको मानने एवं मनाने वालों में युवा सबसे आगे है. 7 फरवरी गुलाब के रंगों में महकता प्यार. जब बात प्यार की हो तो गुलाब से बढ़कर कुछ भी नहीं. 7 फरवरी यानि रोज डे आपको मौका देता है, अपने प्यार की गहराइयों को गुलाब से मापने का. इस दिन अगर आपको अपने खास रिश्ते के लिए गुलाब चुनना है तो जाहिर है कि गुलाब भी खास होना चाहिए. हर रंग कुछ कहता है और आप इन रंगों को चुनकर आसानी से अपनी भावनाएं जता सकते हैं. आइये जानिए क्या कहते हैं गुलाब के यह अलग अलग रंग –

सफेद गुलाब : उजला सफेद रंग शांति लाता है आपके जीवन में. ऐसा रिश्ता जिसमें कोई डर नहीं हो, आपको पता हो कि दुनिया रुठे पर वो आपसे नाराज न होंगे और अगर होंगे भी तो उन्हें आपका इतंजार रहेगा, उन्हें आप सफेद गुलाब दीजिए. हालांकि इसमें खास लोग जैसे माता-पिता शामिल हैं परंतु फिर ये कोई भी हो सकते हैं जो सम्माननीय हो.

पीला गुलाब : जीवन के हर समय में एक अच्छे दोस्त की जरुरत होती है. हम अपने हर रिश्ते में एक दोस्त खोजने की कोशिश करते हैं और अगर ऐसा हो जाए तो रिश्ते की खुबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, तो बस फिर आज ही तय कर लीजिए कि आपको अपने दोस्त को पीला गुलाब देना है यह दोस्त कोई भी हो सकता है, आपके साथ पढ़ने वाला या साथ काम करने वाला, आपके माता, पिता, पति या पत्नी.

गुलाबी गुलाब: आपकी जिदंगी में कोई एक रिश्ता नजाकत भरा भी होता है. इसे आपको सहेजना है क्योंकि यह बाकी रिश्तों से अलग है और इसमें खास प्रयासों की जरुरत है. इसके अलावा अगर आप किसी के साथ पहली बार मिलने वाले हैं या किसी के साथ अन्य किसी तरीके से लगातार संपर्क में बने हुए हैं परंतु यह अनजाना चेहरा अब आपके सामने आने वाला है तो गुलाबी गुलाब इसे नजाकत के साथ आपकी दोस्ती को मजबूती देगा. गुलाब के रंगों में महकता प्यार.

काला गुलाब : यह बहुत खास क्यों है? क्योंकि काला गुलाब ऐसे ही नहीं मिलता. इसे खोजना बेहद मुश्किल है और अगर आपका अपना कोई आपसे नाराज है तो उसे काला गुलाब दीजिए और देखिए रुठों को मनाना बेहद आसान है क्योंकि आपको कुछ कहने की जरुरत नहीं हैं आपकी मेहनत आपके गुलाब से साफ झलकेगी.

लाल गुलाब : इस रंग पर तो रोमांस का अपना एकाधिकार है और इसे सिर्फ और सिर्फ अपने पार्टनर को ही दे सकते हैं. अगर आप बहुत दिन से किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो हिम्मत करके लाल गुलाब दे ही दीजिए. अंजाम कुछ भी हो सकता है परंतु जिंदगी भर इस मलाल से बचने का यही एक तरीका है वरना आप सोचते रह जाएंगे कि शायद, अगर दे दिया होता तो आप भी अपने प्यार को पा लेते. लाइफ बहुत लंबी नही है और प्यार की कोई उम्र नहीं होती. अपने हिसाब से रिश्तों की गरिमा को बनाए रखते हुए अपना गुलाब चुनिए और अपने शब्द भी क्योंकि शायद सिर्फ गुलाब आपकी बात पूरी न कर पाए.

समय और मौका आ चुका है जब आप वह कह दें जो पहले नहीं कहा क्योंकि अब आपके पास गुलाब का साथ है. शहरों में जगह जगह बुके बेचने वालो के यहां बंगलौर से गुलाब की अच्छी किस्म के फूल मंगाये गये है. आज 7 फरवरी को पूरे भारत में करोड़ों रूपये के तो केवल गुलाब के फूल बेचे जायेगें. होटल और रेस्तरां में आज अलग ढंग की सजावट की गयी है. दुकानों पर लव मैसेज, लव टैडी, कपल वेलेंटाइन, डांसिग वियर, लव कपल आदि गिफ्ट उपलब्ध है. इसके अलावा की रींग, फोटो फ्रेम, एलबम, कपल शो पीस, घडी, परफ्यूम ग्रिटिंग कार्ड भी अलग अलग रेंज में मौजूद है. इलेक्ट्रानिक्स के भी एक से बढकर एक आइटम बाज़ार में उपलब्ध है.

आइए जानते हैं बाकी दिन क्यों है खास

8 फरवरी प्रपोज डे– दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है. इस दिन प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को प्रपोज करता है. वहीं आप चाहें तो गुलाब और गिफ्ट के साथ उन्हें प्रपोज करने जा सकते हैं.
9 फरवरी चॉकलेट डे– चॉकलेट तो सभी को पसंद होती है. वहीं लड़कियों को यह सबसे ज्यादा पसंद होती है. प्यार का इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है इससे सामने वाले की नाराजगी को पल भर में दूर किया जा सकता है वहीं अपने रुठे हुए प्रियजनों को इससे मनाया जा सकता है. इस दिन चॉकलेट देने से प्यार बढ़ता है.
10 फरवरी टैडी डे- लड़कियों को टैडी बहुत पसंद होता है. टैडी को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है. बचपन के साथ ही यह आपकी जवानी के भी साथी होते हैं.
11 फरवरी प्रॉमिस डे- वादे हर रिश्ते की आधारशिला होते हैं. यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उनसे कोई खास वादा कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे ऐसा वादा ना कर बैठें जिसे आप बाद में निभा ना सकें. इसलिए सोच-समझकर वादा दें.
12 फरवरी किस डे– वैलेनटाइन वीक के छठे दिन को किस डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी युगल किस के जरिए अपने प्यार का अहसास पार्टनर को करवाते हैं.
13 फरवरी हग डे– गले लगाकर आप बहुत से रुठे हुए अपने प्रियजनों को मना सकते हैं. इस दिन आप गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का अहसास दिला सकते हैं. हग प्यार, केयर और प्रोटेक्शन को दर्शाता है.
14 फरवरी वैलेनटाइन डे- यह दिन प्यार करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस दिन को प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के लिए स्पेशल बनाने के साथ ही उसे कभी ना भूलने वाला दिन बनाने की कोशिश करते हैं. इस दिन के साथ ही एक हफ्ते से जारी प्यार के त्योहार का अंत हो जाता है.

 

Post navigation

Previous: बाराचवर में शत प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ दिलाई
Next: टीम देवइठा आज भिड़ेगी टीम सिकरिया से, देवरिया को 1-0 से हराया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.