Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • नीरज शेखर का दावा – शादाब फातिमा को मना लेंगे
  • Uncategorised

नीरज शेखर का दावा – शादाब फातिमा को मना लेंगे

राज्‍य सभा सदस्‍य नीरज शेखर ने दावा किया कि वे पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को मना लेंगे. यह बात उन्‍होंने रविवार को गाजीपुर जनपद के रामसुमेर सूर्यवंशी महाविद्यालय देवस्‍थल डाही में कही.
News Desk 5 February, 2017 1 minute read
GZP_NEERAJSHEKHAR

गाजीपुर। राज्‍य सभा सदस्‍य नीरज शेखर ने दावा किया कि वे पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को मना लेंगे. यह बात उन्‍होंने रविवार को गाजीपुर जनपद के रामसुमेर सूर्यवंशी महाविद्यालय देवस्‍थल डाही में कही. जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस, सपा, संयुक्‍त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की. बैठक में शादाब फातिमा के टिकट कटने और उनके समर्थकों की नाराजगी साफ झलकी. यही कारण था कि श्री शेखर को खूले मंच से कहना पड़ा कि वह शादाब को मनाने का प्रयास करेंगे और वह पार्टी प्रत्‍याशी को जीताने के लिए प्रचार भी करेंगी.

बैठक में नीरज ने कहा कि एक तरफ भाजपा सपा पर तोहमत लगा रही है कि वह गुंडों और माफियाओं के भरोसे सत्‍ता में आना चाहती है. जबकि वह खुद अराजक तत्‍वों को टिकट देकर प्रदेश में सरकार बनाने की ख्‍वाहिश उजागर कर चुकी है. आमजन भाजपा की इस चाल को बखूबी समझ रहा है. वह अब किसी भी लफ्फेबाजी में आने वाला नहीं है. इतिहास गवाह है कि लोकतंत्र के महासंग्राम में दलबदलुओं को जनता ने सबक सिखायी है. लिहाजा इस बार भी ऐसे लोगों को जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी. इस अवसर पर सपा प्रत्‍याशी महेंद्र चौहान ने भी अपनी पीड़ा कार्यकताओं के सामने रखा. बोले- गरीब परिवार का लड़का होते हुए भी प्रदेश के मुखिया ने उन पर विश्‍वास जताया है. वह मात्र सपा के एक सिपाही की हैसियत से चुनाव लड़ रहें हैं, जबकि यह चुनाव जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता का है.

उम्‍मीद जताई कि सपा का परचम लहराने के लिए हर कार्यकर्ता तन-मन से लगेगा. ताकि प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बन सके और उसमें जहूराबाद विधानसभा भी दिखाई पड़े. उन्‍होंने विश्‍वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं सहित जनता की हर समस्‍या के संघर्ष लिए वह हमेशा उपलब्‍ध रहेंगे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी होता है और उसी के बदौलत कोई भी पार्टी सत्‍ता में आती है या बेदखल होती है. उन्‍होंने भरोसा दिया कि वह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव नीतियों के अनुसार हर गरीब, बेरोजगार, मजलूम और अल्‍पसंख्‍यकों के सुख-दुख में शामिल रहेंगे. वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्‍द से जल्‍द विधानसभा इकाई की कमेटी में परिर्वतन कर दिया जाए.

मालूम हो कि रविवार को जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा ने जयहिंद यादव को प्रदेश नेतृत्‍व के कहने पर विधानसभा इकाई अध्‍यक्ष घोषित कर दिया है. इसके पहले बृजभान सिंह बघेल विधान सभा इकाई के अध्‍यक्ष थे और वह मोहतरमा के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में लागों में चर्चा है कि सवर्णों को सपा कैसे अपने पाले में लायेगी. इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सानंद सिंह, योगेंद्र राय, स्वामी नाथ सिंह, अनुराग सिंह, सेराज हैदर, शशिकांत सिंह, सुग्रीव बिंद, विष्‍णुदेव पांडेय, संजय विक्रम सिंह, आनंद शंकर सिंह, जयनाथ राजभर, डॉ. गामाराम प्रजापति, मिश्रराम यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, जयहिंद यादव, हृदय नरायण यादव, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह, अवधेश यादव आदि मौजूद थे. अध्‍यक्षता वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह व संचालन सुरेंद्र यादव ने किया.

Tags: शादाब फातिमा सपा सांसद

Post navigation

Previous: बागी प्रवीण प्रकाश का बिल्थरारोड में गर्मजोशी से स्वागत
Next: बीजेपी नेता पूनम संत के घर भीड़ ने हमला बोला

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.