Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में पड़ोसी द्वारा महिला के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता निवासी हुसैनाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि पड़ोसी मंजीत राजभर और उनकी पत्नी किशोरी आए दिन उनसे गाली गलौज करते हैं।
आरोप है कि जिउतिया व्रत के दिन मंजीत राजभर ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से मारकर घायल कर दिया। पीड़िता जब इसकी शिकायत लेकर थाने गई तो इसकी जानकारी विपक्षियों को हो गई। इससे नाराज होकर वे आगबबूला हो गए और घर के दरवाजे पर आकर फिर से गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे।
तहरीर में पीड़िता ने बताया कि दोनों ने मिलकर उन्हें पीटा और मारे जिससे उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह दहशत में हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
