Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. नवरात्र, दुर्गा पूजा तथा दशहरा मेला को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बेल्थरारोड पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार की शाम शांति सुरक्षा समिति की बैठक तहसीलदार राजू कुमार तथा उभांव थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में संपन्न हुई। आपसी भाई चारे के साथ त्योहारों को मनाए जाने की अपील की गई।
बैठक में त्यौहार को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश तथा शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक पूजा पण्डाल को प्रशासनिक परमिशन लेना आवश्यक होगा। पूर्व की भांति मूर्ति विसर्जन निर्धारित जलाशय में ही होगा। इसमें कोई बदलाव बिना प्रशासनिक अनुमति के नहीं होगा। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा के अन्दर बजेगी। कमेटी सदस्यों की ओर से मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत आपूर्ति ठप रखने, पर्व के दौरान साफ सफाई तथा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति रखने की बात उठाई गई।
बैठक में प्रत्येक मूर्ति पंडाल के लोगो को पहचान पत्र के साथ ही वालंटियर रखने को कहा गया. किसी भी उपद्रवी, शराब पीकर उत्पात करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी.
इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष यादव, विद्युत विभाग के अवर अभियंता राम विलास खरवार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, सभासद सद्दाम, आशुतोष पांडेय, सभासद परवेज हमजा, नासिर खान, सभासद नैय्यर भाई, बादल रावत, मिथिलेश कुमार, आदित्य सिंह, सभासद राम मनोहर गांधी, अनूप कुमार यादव एडवोकेट, समेत ग्रामीण अंचलों के पंडाल आयोजक मौजूद रहे। बैठक का आयोजन पुलिस चौकी प्रभारी सीयर नीरज यादव ने किया था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
