Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसड़ गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर अपने मायके राखी बांधने के लिए तीन बेटियों के साथ ससुराल से निकली महिला तीनों बेटियों सहित लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर महिला की 85 वर्षीय सास ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर बहू और तीनों पोतियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
प्रार्थिनी चम्पा देवी, ग्राम खेवसड़ ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधू मंजू देवी बीते 12 अगस्त को अपनी तीन बेटियों (उम्र करीब 17, 15 व 13 वर्ष) के साथ रक्षाबंधन के लिए मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वह मायके नहीं पहुंची और तब से तीनों बेटियों सहित उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।
वृद्धा ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारी और आसपास के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर उन्होंने पुलिस की शरण ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और महिला व उसकी तीनों बेटियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
