Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कस्बे में किराए पर रह रही एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गाली गलौज, धमकी और महिला की छवि धूमिल करने से जुड़ा है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया है कि वह पिछले 3 वर्षों से बांसडीह कस्बे में किराए के एक कमरे में रहती हैं। उनके बगल में धीरज पटवा नाम के व्यक्ति रहते हैं। आरोप है कि धीरज पटवा द्वारा आए दिन उनके ऊपर गलत आरोप लगाए जाते हैं कि वह अपने कमरे पर लोगों को बुलाकर अनैतिक धंधा करती हैं।
विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला का कहना है कि इस तरह के आरोपों से समाज में उनकी छवि खराब हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
