Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बलिया. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा के जनपद में प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वह पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। बलिया के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
प्रेमचंद मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बेल्थरारोड क्षेत्र में तुर्तीपार और उभांव थाना मोड़ पर भी गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा सिकंदरपुर होते हुए बलिया के लिए रवाना हुए.

प्रेमचंद्र मिश्रा ने पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय किया जाएगा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
डॉ. मिश्रा ने कहा, “मैं जिला प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में बलिया आया हूं। आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”
बलिया में प्रेमचंद्र मिश्रा का स्वागत करनेवालों में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ला,संजय यादव, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश साहू, देवेन्द्र यादव, विनोद दुवे, शिवशंकर चौहान, बाल्मीकि त्रिपाठी, भगवान पाठक, नितेश सिंह,नारद राय, सुनीता श्रीवास्तव,राजधारी सिंह, छठूराम,मिलन राम, प्रदीप सिंह, कृष्णा पाण्डेय,योगेश सिंह,मनोज श्रीवास्तव ,शशि चौरसिया, संतोष पांडेय,आलोक शुक्ला,संजीव कुमार, आलोक सिंह,भरत राय,राजेश सिंह,अजय राजभर,मन्टू विंद,रीना राव,विजय लक्ष्मी सिंह, कमलेश पाण्डेय , नितेश सिंह, लवकुश कुमार,संजीव सिंह,पंकज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
बेल्थरारोड क्षेत्र में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, रीमा राव, अरुण तिवारी उर्फ लड्डू बाबा, मृत्युंजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, सज्जन आर्य, विनोद कुमार, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा नेता दिलीप सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पासवान, अमन दुबे, सोनू मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
