
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. जनपद में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुखपुरा पुलिस ने मंगलवार सुबह व्यापक अभियान चलाया.इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 11 गोवंश बरामद हुए, 15 पिकअप वाहन कब्जे में लिए गए तथा 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दिनभर इसकी चर्चा होती रही। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान जिन वाहनों पर गौवंश के अवैध परिवहन की आशंका मिली, उन्हें रोककर कब्जे में लिया गया। बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कुछ वाहन स्वामियों ने आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि उनके वाहन गौ तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें पकड़ लिया गया। कुछ वाहन मालिकों का आरोप है कि बिना पर्याप्त तथ्य स्पष्ट किए उनके वाहनों को भी कार्रवाई में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है।दिनभर तक मवेशी उसी तरह से गाड़ियों पर लदे रहे। उनको खाना पीना भी नहीं खिलाया गया था।
इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों या वाहनों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं यदि जांच में कोई वाहन या व्यक्ति निर्दोष पाया जाता है तो उसके संबंध में भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि जनपद में गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

