Ballia-बेल्थरारोड बस स्टेशन का 33 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया निरीक्षण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की शाम जननायक चन्द्रशेखर बस स्टेशन, बेल्थरारोड का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

परिवहन मंत्री ने बस स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जानकारी ली।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बस स्टेशन परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या को देखा। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रत्येक वर्ष बरसात में यात्रियों, बस चालकों और परिचालकों को होने वाली परेशानी का स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं हो सका। इस पर संबंधित अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

मंत्री ने जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। डिपो प्रभारी ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री ने बस स्टेशन की मौजूदा स्थिति का गंभीरता से आकलन किया। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड के जननायक चन्द्रशेखर बस स्टेशन का अब जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है।

बस स्टेशन का पुनर्विकास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसके लिए करीब ₹33 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और शीघ्र ही कार्य शुरू होने की संभावना है।

बस स्टेशन के आधुनिक स्वरूप में विकसित होने के बाद यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म, पार्किंग, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, जलनिकासी सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बेल्थरारोड क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी और यात्रियों को वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.