Ballia-सपा नेता ने बांसडीह विधायक और भाजपा सरकार पर जम कर साधा निशाना

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बलिया,बांसडीह. बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि बांसडीह के विकास का वास्तविक स्वर्णिम दौर पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के कार्यकाल में देखने को मिला था।

उदय बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि धरातल पर कोई बड़ा विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा। कहा कि बांसडीह की देवतुल्य जनता अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय क्षेत्र को एक के बाद एक बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद पावर प्लांट, जिससे आज बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, आश्रम पद्धति विद्यालय, पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र तथा देल्हुआ विद्युत उपकेंद्र जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं उसी दौर की देन हैं।

वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उदय बहादुर सिंह ने कहा कि आज विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक अब तक अपने कार्यकाल की कोई ऐसी बड़ी उपलब्धि नहीं गिना सकीं, जिसे जनता विकास के रूप में याद रख सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भी झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और आम जनता परेशान है।

उदय बहादुर सिंह ने विधायक पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए कहा कि वह चर्चा में बने रहने के लिए प्रतिदिन अमर्यादित बयान देती हैं। जनता को केवल भाषण या तथाकथित “फायर ब्रांड” राजनीति नहीं, बल्कि विकास कार्य चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मेरे हिसाब से ये लोग फायर ब्रांड नहीं, बल्कि फायर ब्रेन हैं।” साथ ही दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बांसडीह की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.