
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बलिया की ओर से 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बलिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स (पंतनगर, अहमदाबाद, पुणे, जमशेदपुर), कमिंस इंडिया लिमिटेड (पुणे), एक्साइड बैटरी (बेंगलुरु), एयरटेल ब्रॉडबैंड(लखनऊ), पी एंड जी प्राइवेट लिमिटेड (सिकंदराबाद), आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बेंगलुरु) तथा प्रोपेल इंडस्ट्रीज (बेंगलुरु) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन एवं अन्य सुविधाएं संबंधित कंपनियों की सेवा शर्तों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सीवी/बायोडाटा तथा सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बलिया पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बलिया ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

