
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
भीमपुरा,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम टोला टंडवा के प्राथमिक विद्यालय में घुस कर दो अज्ञात बदमाशों ने सहायक अध्यापिका के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
स्कूल में दिनदहाड़े हुई ऐसी वारदात से क्षेत्र के शिक्षकों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की फिक्र हो रही है तो शिक्षक बच्चों और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उधर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र सीयर के इब्राहिम टोला टंडवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मऊ जिले के परासी नरहरपुर निवासी अनुपमा सिंह पटेल सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात है। सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे सहायक अध्यापिका अनुपमा सिंह विद्यालय में थीं, इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति स्कूल में घुसे। आरोपियों ने शिक्षिका से बच्चे के एडमिशन के संबंध में बातचीत शुरू की। बातों-बातों में अचानक ही उन्होंने शिक्षिका के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन छीनकर वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका से पूरी जानकारी ली। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने घटना को लेकर बताया कि तत्काल प्रभाव से सर्विलांस और एसओजी टीम को लगा दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस की शुरुआती जांच में बदमाशों के बाइक से मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र की ओर भागने की आशंका जताई गई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

