Ballia-सपा नेता रामगोविंद चौधरी के छोटे भाई पंचतत्व में विलीन, सरयू तट पर अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में समर्थक जुटे

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

सिकंदरपुर,बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के छोटे भाई लालबचन यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में किया गया। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव “चुन्नू” ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

स्वर्गीय लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल सहित जिले एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घाघरा नदी के श्मशान घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और इसी के साथ वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

लालबचन यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व तथा सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंतिम संस्कार में सांसद रमाशंकर राजभर, जियाउद्दीन रिज़वी, विधायक प्रभुनारायण यादव (चंदौली), विधायक वीरेंद्र यादव (गाजीपुर), पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव (जौनपुर), संग्राम सिंह यादव, राजधारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, ब्यास यादव (जिलाध्यक्ष, देवरिया), श्याम बहादुर सिंह, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी बीरबल राम, सुनील सिंह,उमेश मिश्र,लालबाबू पाण्डेय,नंदलाल यादव, संकल्प सिंह, जितेंद्र यादव, बिहारी पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय,अमरदीप सिंह, फेंकू उपाध्याय, शिवजी सिंह, आशीष सिंह, हरिमोहन सिंह,रामायण यादव,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और घाट तक साथ रहे।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी सबसे अधिक भावुक एवं सदमे में दिखाई दिए। वे पूरे समय अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे। अंत में उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.