
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. विश्व साइक्लिंग दिवस एवं वीमेन अस्मिता साइक्लिंग लीग के उपलक्ष्य में जिला साइक्लिंग एसोसिएशन बलिया की ओर से साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह प्रतियोगिता बांसडीह के अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर नरायनपुर इंटर कॉलेज, नरायनपुर में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 58 बालक एवं 22 बालिकाएं शामिल रहीं। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा साइक्लिंग को बढ़ावा देना रहा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीता पांडेय, पत्नी कनक पांडेय (नेता, 362 विधानसभा क्षेत्र बांसडीह) ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का भी आधार है। महिलाओं और बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
17 से 22 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रथम बैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें प्रतीक कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धीरज द्वितीय और अमित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के दूसरे बैच में टिंकू शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य प्रजापति दूसरे और अविनाश पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के तीसरे बैच में आदित्य साहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अनुराग कुमार ने दूसरा तथा अजीत कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
13 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच आयोजित प्रतियोगिता में अनु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निक्की यादव द्वितीय तथा निधि सेन तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता बालिकाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अजित सिंह, जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन के सचिव वीरेश दुबे तथा जिला मिनी फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव चंद्रकांत राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति के सदस्य आशुतोष चौबे (बंटी), गांगुली पांडेय, विक्की मिश्र, प्रत्यूष मिश्र, अश्वनी मिश्र, विशाल गुप्ता तथा आई.डी. शर्मा ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

