
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी, बलिया
हल्दी, बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम गायघाट निवासी दिव्यांशु सिंह (उम्र 25) को पुरानी रंजिश में चाकू मारकर घायल कर देने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्वजनो को दी गई। स्वजनों ने थाना हल्दी तक शिकायत पहुंचाई.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. उधर घायल दिव्यांशु को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बलिया के लिए रेफर कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांशु सिंह हल्दी बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे इसी बीच बाबूबेल बादलपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से दो मोटरसाइकिल से आ रहे आयुष्मान सिंह, ओंमकार सिंह, अमन सिंह निवासी हल्दी थाना क्षेत्र पोखरा आर्यन सिंह, निवासी बाबूबेल, गाड़ी रोककर गाली गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर चाकू से छाती पर वार करने का प्रयास किया गया। हाथ से बचाव करते समय बाएं हाथ में चाकू लग गया। थाना अध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय ने बतलाया है कि घायल युवक के भाई अमित की तहरीर पर इन चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

