
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. क्षेत्र के गायघाट कुआं नंबर-1 स्थित श्री मनराखन बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महायज्ञ का आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है। यज्ञाचार्य श्री विवेक शुक्ल, नव्य व्याकरणाचार्य वाराणसी, वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
श्री मनराखन ब्रह्म बाबा सेवा समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक पूजन, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान तथा शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा एवं लीला का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत 2 जून को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, 3 जून को वेदी पूजन, अरणी मंथन व हवन तथा 9 जून को यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
महायज्ञ में वृंदावन से आए शक्ति पुत्र जी महाराज कथा का रसपान करा रहे हैं, जबकि बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ल (प्रसून जी) भी श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचनों से लाभान्वित करेंगी।
श्री अभिषेक आत्मक रुद्र महायज्ञ हेतु कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा
दुबहर, बलिया. पाण्डेय के छपरा (उग्रसेनपुर) स्थित लखन बाबा की समाधि मठिया के समीप होने वाले नौ दिवसीय भव्य ‘श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ’ का शुभारंभ सोमवार को सुबह बेहद भव्य और आकर्षक कलश सह शोभायात्रा के साथ हुआ। पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में सराबोर नजर आया।

कलश एवं शोभायात्रा सर्वप्रथम यज्ञ मंडप स्थल से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बसरिकपुर,विशुनपुरा,उग्रसेनपुर, सनाथ पांडे के छपरा,भीमपट्टी,दुबहर भरसर होते हुए पवित्र गंगा तट पर पहुंची। वहां काशी से पधारे मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य लालजी शास्त्री के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार पूर्वक यजमान आलोक सिंह,गुप्तेश्वर मिश्रा,मंजू देवी, भरत वर्मा,सत्यदेव मिश्रा, अलगू यादव,ललिता देवी, लीलावती,संजीत यादव,अनीता,गोरख वर्मा,विजय मिश्रा,प्रेमा देवी,ममता देवी,सत्यदेव यादव के हाथों कलश में पवित्र गंगाजल भरा गया। जलभरी के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

