
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां – नगरा मुख्य मार्ग पर अवायां ग्राम सभा के पंचायत भवन के समीप 2 बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बारे में बताया गया कि अवाया ग्राम सभा निवासी दो भाई दिलाज ( 27 ) और दिलशाद ( 22 ) बाइक से बेल्थरा रोड नगर से वापस अपने गांव लौट रहे थे, मुख्य मार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर ले जाया गया , जहां दिलाज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं दिलशाद की हालत गंभीर देखते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल में लग गई। इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. अवाया में ही गत दिनों ई रिक्शा, बाइक और कार की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत हो गई थी ,वहीं इसी सड़क पर एक छात्र की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी. सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

