Ballia-मोबाइल टावर से 24 बैटरियां हुई थीं चोरी, उभांव पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस टीम ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को निशा सिक्योरिटी टीम बलिया के सुशील कुमार सिंह निवासी मुंडेरा थाना रसड़ा द्वारा थाना उभांव में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि ग्राम शंकरपुर (लेदुरही) स्थित इंडस टावर संख्या 3153343 से अज्ञात चोरों द्वारा रात में अमर राजा कंपनी की 600 AH क्षमता वाली 24 सेल बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

चोरी के कारण क्षेत्र में नेटवर्क सेवा भी बाधित हो गई थी। मामले में थाना उभांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इसी क्रम में सोमवार देर रात उभांव थाना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रामधारी सोनकर एवं  उपनिरीक्षक सुभाष चंद मय फोर्स संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई बैटरियों को पिकअप वाहन संख्या UP60AT4708 पर लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंदवा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। मौके से वाहन चालक राकेश सिंह उर्फ बुच्चन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी राजपुर थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान वाहन से इंडस टावर लिमिटेड की कुल 12 बैटरियां बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक इस चोरी में शामिल अन्य आरोपीतगोलू यादव निवासी गौवापार थाना नगरा राकेश यादव निवासी ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा तथा एक अज्ञात व्यक्ति फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक रामधारी सोनकर उपनिरीक्षक सुभाष चंद,कांस्टेबल कैलाशनाथ,कांस्टेबल बृजेश सिंह,कांस्टेबल अनिल सिंह,आरक्षी शिवेंद्र साहू मौजूद रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.