
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
अमित उपाध्याय, बलिया
बलिया. शहर कोतवाली क्षेत्र में शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले टाउन हॉल रोड पर स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग लग गई। घटना के वक्त रेस्टोरेंट खुला था और कर्मचारी भी मौजूद थे।
घटना के बादे में बताया गया कि रेस्टोरेंट की रसोई में तंदूर की भट्टी से निकली चिंगारी से अचानक आग भड़क गयी। रेस्टोरेंट संचालक गुड्डू सिंह के अनुसार तंदूर में कोयला जल रहा था जिससे निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई और पूरी रसोई में फैल गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उनका दावा है कि समय रहते सही कदम उठा लिए गए जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई और कोई भारी जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
उधर, आग की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
रेस्टोरेंट मालिक गुड्डू सिंह का दावा है कि रेस्टोरेंट के अंदर भी आग से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, जिनका उन्होंने शुरुआती वक्त में प्रयोग भी किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

