
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के स्थानांतरण को लेकर बैठक की। बैठक में पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए सभी संबंधित लेखपालों के सामने विकल्प लेकर प्रथम सूची में 32 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया। इनमें 14 महिला लेखपाल शामिल हैं, जबकि शेष 18 लेखपालों का पारस्परिक आधार पर तबादला किया गया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लेखपाल का स्थानांतरण उसकी गृह तहसील में नहीं किया जाएगा। साथ ही जिस तहसील में पहले तैनाती रह चुकी है, वहां भी पुनः तैनाती नहीं दी गई है। इसके अलावा पूर्व में दंडित तहसीलों में भी संबंधित लेखपालों की पोस्टिंग नहीं की गई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 22 मई को ही संबंधित लेखपालों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए और सभी स्थानांतरित लेखपाल उसी दिन नई तैनाती स्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई लेखपाल निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करता है तो उस दिन का वेतन देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि राजस्व कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं समस्त तहसील के एसडीएम आदि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

