
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अखोप चट्टी पर बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयन्ती समारोह और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखोप चट्टी पर हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन एवं हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष आरती से हुई। पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्री राम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया।
इस अवसर पर एमएमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ससना के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह, एमएमडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एसके मिश्र, वाईस प्रिंसिपल संजीव कुमार मिश्रा, मनोज दूबे, भोला यादव, ओमप्रकाश सिंह, प्रियांशु यादव, हीरा लाल, बब्लू सिंह, टिंकू सिंह, वारिस अली, प्रशान्त, उदित सर, नयन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अंतिमा पाण्डेय, लूसी फर्नाडीज, अनुराधा मिश्रा, श्वेता सिंह, तरन्नुम परबीन, ममता गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र उर्फ राजन सिंह, लल्लन सिंह महन्थ, पद्मदेव तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

