
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर, बलिया. शिवपुर दियर नंबरी स्थित गरीबा राय के डेरा के समीप एक 23 वर्षीय युवक ने जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट 11 नंबर के पिलर से गंगा में छलांग लगा दी. समाचार लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शत्रुघ्न बिंद ,पुत्र रमेश बिंद निवासी गायघाट ,गरहथा थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर, उम्र 23 वर्ष मोटरसाइकिल से गंगा नदी के ऊपर बने जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा था। उनके साथ एक 12 वर्ष का बालक भी था। मोटरसाइकिल की चाबी उन्होंने अपने हाथों में ली और पुल के 11 नंबर के खंबे के निकट रेलिंग पर चढ़कर गंगा में चलांग लगा दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना से वहां मौजूद बालक काफी घबरा गया. वह कुछ सोच पाता, इसी दौरान जोर का तूफान आ गया जिसके कारण वह बालक बाइक को छोड़कर पास के शिवपुर नंबरी स्थित गरीबा राय के डेरा जितेंद्र बिंद के घर पहुंचा। जितेंद्र बिंद गंगा में छलांग लगाने वाले शत्रुघ्न बिंद का बहनोई है, उसे उस बालक ने सारी घटना बताई। यह समाचार प्राप्त होते ही पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। बताया जाता है कि शत्रुघ्न का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था जिसके उपरांत पर गुस्से में गंगा में कूद गया.
ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को इस बात की जानकारी दी ।रात में काफी मशक्कत के बाद खोजबीन शुरू हुई, किंतु अंधेरा होने से कुछ पता नहीं चल सहा. आज प्रातः से ही गोताखोर, मछली मारने वाले नाविक खोज में लगे, किंतु समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका। इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही शत्रुघ्न बिंद के परिवार के सदस्य गायघाट से जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट आकर जांच पड़ताल एवं खोज में लग गए हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

