Ballia-फेफना में दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, पाँच युवक गंभीर रूप से घायल

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

फेफना,बलिया. फेफना थाना क्षेत्र में दरामपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को आमने-सामने हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अनुराग पुत्र परशुराम पटेल, शंकर कश्यप पुत्र तुलसी बिंद और सुंदरम राय पुत्र सत्यदेव राय निवासी नरही किसी कार्य के लिए बलिया जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर कृष्णा पुत्र जज कुमार तथा धीरेन्द्र पुत्र प्रभुनाथ निवासी चौबेपुर बलिया से अपने घर लौट रहे थे। दोनों बाइक दरामपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं थीं कि संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

भिड़ंत के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.