
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया. मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले,अद्भुत शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शहर के पंडित दीनदयाल चबूतरा परिसर में महाराणा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार साझा किए. पूर्व संयोजक ABVP-बलिया संजय राय ने कहा महाराणा प्रताप का जीवन केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और स्वाभिमान की वह मशाल है,जो हर पीढ़ी को झुकने के बजाय संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।
रंजीत सिंह विभाग संगठन मंत्री, ABVP-बलिया ने कहा कि त्याग और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप ने सिखाया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और अस्मिता से बढ़कर दुनिया में कुछ भी कीमती नहीं है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
युवा समाजसेवी व भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि- महाराणा प्रताप वह अदम्य साहस हैं जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी घास की रोटी खाना स्वीकार किया,लेकिन विदेशी दासता कभी स्वीकार नहीं की।आज के युवाओं को उनके स्वधर्म और स्वदेश के संकल्प को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं,बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं।उन्होंने कठिन संघर्षों के बीच जिस प्रकार मेवाड़ की रक्षा की,वह सैन्य कौशल और नेतृत्व क्षमता का अनुपम उदाहरण है।कार्यक्रम का समापन वीर शिरोमणि को कोटि-कोटि नमन व अमर रहे के नारों भारत माता की जय और उनके पदचिन्हों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।इस दौरान भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय राय,रंजीत सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह,सत्यप्रकाश सिंह अनूप, संजय चौबे,पियूष चौबे,दिनेश राय, अंकित ठाकुर,अभिषेक यादव, राजीव मोहन चौधरी,अमित सिंह, मुन्ना सिंह,पंकज राय,सोनू सिंह,माया राय,नारद सिंह,ओम नारायण चौबे,अमित गुप्ता,बबलू सिंह,संजय सिंह,प्रमोद सिंह,पंकज सिंह,डब्ल्यू सिंह,बब्लू बाबा,प्रमेन्द्र सिंह,विरन सिंह,हिमांशु सिंह,रोमी सिंह,छोटू सिंह,अंकित,प्रियानशू इत्यादि लोग शामिल हुए.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

