
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. तेज रफ्तार ने एक बार फिर एक जान ले ली. घटना उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव के समीप की है जहां शनिवार की शाम पिकअप और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पलिया निवासी मुकेश पासवान (17) अपने 2 दोस्तों धीरज पासवान ( 19 ) तथा लव गुप्ता (20) के साथ मोबाइल फोन रिपेयर कराने बेल्थरारोड नगर जा रहे थे. जैसे ही वो फरसाटार चट्टी के समीप पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही अमूल दुग्ध वाहन वाली पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया ,जहां डाक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया वहीं धीरज तथा लव की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया ।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

