
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड–मधुबन राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम सभा कुशहा भाड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान पंकज राजभर (पुत्र पन्ना राजभर) निवासी ग्राम तेंदुआ के रूप में हुई है। वह बेल्थरा रोड से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही एक अज्ञात कार ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते 12 टांके लगाए गए हैं। साथ ही आंख के पास भी गहरी चोट पाई गई है।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। वहीं अज्ञात कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

