
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मऊ जिले के दुबारी निवासी 50 वर्षीय आफाक अहमद खान की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आफाक अहमद 13 मार्च की शाम अपने ससुराल जमुआव गए हुए थे। वह गांव के पास एक मंदिर के समीप मालीपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बेल्थरा रोड की तरफ से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हादसे में बाइक सवार नीरज चौहान तथा पीछे बैठे अभिराज यादव भी घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
गंभीर रूप से घायल आफाक अहमद का इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। आफाक अहमद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

