बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल में तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा रविवार शाम मां कर्मा बाई जयंती वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे परिसर में “मां कर्मा बाई की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज की तीन जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन तथा एक महिला को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इसके साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां कर्मा बाई, दानवीर भामाशाह एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयकिशुन साहू एवं अरविंद गांधी रहे। विशिष्ट अतिथियों में संपूर्णानंद गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, उदय नारायण गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता तथा मनोरमा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जयकिशुन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज को एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। यदि समाज का कोई बेटा चुनाव मैदान में उतरता है, तो दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उसे विजयी बनाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वह सदन में समाज की आवाज मजबूती से उठा सके। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद छोड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, अरविंद होंडा एवं धनेश साहू व्यवस्थापक, प्रकाश लाल गौतम साहू, ज्ञानचंद साहू, कृष्णकांत साहू पीएनबी बैंक मैनेजर,वेद प्रकाश मंटू, उपेंद्र कुमार साहू, तथा संरक्षक धर्मनाथ गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता और ब्रज विलास गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन शशिकांत साहू ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाबचंद साहू ने की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.