

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में जयनगर (पर्वतपुर) गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद बाइक से भाग रहे तीन बाराती सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
नवानगर के चाड़ी ग्राम के छांगुर राजभर के घर से एक बारात जयनगर निवासी गणेश राजभर के घर मंगलवार को आई थी। द्वारपूजा और नाच गाने के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मारपीट के दौरान खुद को असुरक्षित महसूस कर तेलमा ( बेल्थरारोड ) निवासी सत्येंद्र राजभर अपने दो साथियों, शैलेश राजभर और नितिन निवासी चाड़ी के साथ बाइक पर सवार होकर वहां से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ताहिरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस दौरान सत्येंद्र सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही अचेत हो गये जबकि शैलेश व नितिन को हादसे में गंभीर चोटें आईं। सत्येंद्र रिश्ते में दूल्हे के फुफुरे भाई थे. हादसे के तुरंत बाद साथियों ने लहूलुहान स्थिति में सत्येंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मारपीट के मामले में जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नही मिली है। घरवालों के तहरीर देने के बाद प्रकरण में आवश्यक कारवाई की जायेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

