Ballia-बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे युवक की ई-रिक्शा से टक्कर में मौत

road accident Symbolic

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. बहन के यहां से खिचड़ी पहुंचाकर बाइक से वापस लौट रहा नगरा थाना क्षेत्र के ईसारी सलेमपुर निवासी संतोष राजभर की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ के समीप सकहली शमशान घाट के समीप रविवार की शाम बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक संतोष कुमार की मौत हुई। सूचना पर पहुंची बाइक एवं रिक्शा को कब्जे में लेकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी संतोष कुमार राजभर 40 वर्ष पुत्र लालबचन अपने छोटे भाई विजय कुमार के साथ गाजीपुर जनपद के श्रीउरी अमहट स्थित अपनी बहन के यहां खिचड़ी लेकर गए हुए थे। रात्रि में रूकने के बाद सुबह चिलकहर के रास्ते घर जा रहे थे कि सकलही के समीप सामने से आ रही ईरिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि छोटा भाई विजय कुमार बाल-बाल बच गया।

घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE